फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   net banking customer get less time

ग्राहकों को अब नेट बैंकिंग के लिए मिलेगा कम समय

Sat, 24 Aug 2013 02:16 AM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Aug 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
net banking customer get less time

रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के लिए पूंजी की उपलब्धता में कमी करने का असर अब आम ग्राहकों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


एक तरफ जहां बैंक अपना कर्ज महंगा कर रहे हैं, वहीं छोटे बैंकों के लिए नेट बैंकिंग के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा भी दिन भर देना मुश्किल हो रहा है।

इसके मद्देनजर आईडीबीआई बैंक ने एनईएफटी ट्रांसफर की अवधि में दो घंटे की कमी कर दी है। यानी, अब बैंक से सामान्य दिन में नेट बैंकिंग के जरिए उसी दिन फंड ट्रांसफर की सुविधा केवल साढ़े तीन बजे तक ही मिल सकेगी।

बैंकर्स के अनुसार आरबीआई ने नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर) के लिए प्रतिदिन 99 फीसदी तक राशि सुरक्षित रखनी अनिवार्य कर दी है।

इससे बैंकों को पूंजी की व्यवस्था करने में दिक्कत आ रही है। जिसका खास तौर से असर छोटे बैंकों पर हो रहा है। इसके पहले सीआरआर की सीमा 70 फीसदी निर्धारित थी।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि बैंक ने सामान्य दिनों में एनईएफटी के जरिए फंड ट्रांसफर की सुविधा साढ़े पांच बजे से घटाकर साढ़े तीन बजे कर दी है। शनिवार को यह सुविधा 11.45 तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीआरआर की सीमा 99 फीसदी करने का असर नकदी की उपलब्धता पर हो रहा है। एनईएफटी सेवा के लिए बैंकों को पूंजी 5.30 शाम बजे तक रखनी होगी। ऐसे में मौजूदा हालात में पूंजी उपलब्ध कराना छोटे बैंकों के लिए खास तौर से आसान नहीं है।

पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी के अनुसार छोटे बैंकों के लिए नकदी की उपलब्धता बनाए रखना काफी मुश्किल हो रहा है। ऐसे समय में जब कॉल मार्केट में रेट 10.25 फीसदी तक पहुंच गए हैं, बैंक या तो कर्ज महंगा करेंगे या दूसरी सुविधाओं में कटौती करेंगे।


कैसे होगा एनईएफटी सुविधा पर असर
बैंकों द्वारा तय अवधि के बीच एनईएफटी के जरिए फंड ट्रांसफर करने से ग्राहकों के खातों में राशि उसी दिन पहुंच जाती है। जबकि उसके बाद ट्रांजेक्शन करने पर राशि अगले दिन ग्राहकों के खातों में पहुंचती है। अवधि कम होने पर उसी दिन फंड ट्रांसफर करने का मौका ग्राहकों को कम समय के लिए मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed