फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   National Girl Child Day: Give financial security to the future of daughters in five ways, with a little investment, a big fund can be made

राष्ट्रीय बालिका दिवस : बेटियों के भविष्य को पांच तरीकों से दें आर्थिक सुरक्षा, थोड़े-थोड़े निवेश से बना सकते हैं बड़ा फंड

Tue, 25 Jan 2022 05:21 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Jan 2022 05:21 AM IST
सार

आप बेटी के लिए सोने के गहने या अन्य आभूषण खरीदना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प है गोल्ड ईटीएफ में निवेश। ये गोल्ड फंड स्टॉक मार्केट में ट्रेड किए जाते हैं, जिससे अन्य योजनाओं के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की संभावना रहती है। इसे सुरक्षित रखने के लिए किसी लॉकर की जरूरत भी नहीं रहती और न ही चोरी होने का डर होता है।

विज्ञापन
National Girl Child Day: Give financial security to the future of daughters in five ways, with a little investment, a big fund can be made
बचत - फोटो : istock

विस्तार

देश की बेटियों के नाम पर 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। बेटियों को सामाजिक सुरक्षा के संकल्पों के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी जरूरी है। बेटी के जन्म के साथ ही माता-पिता को उसकी पढ़ाई-लिखाई, शादी की चिंता सताने लगती है। ऐसे में लंबी अवधि की योजना बनाकर थोड़ा-थोड़ा निवेश कर आने वाले समय में बड़ा फंड जुटा सकते हैं। ये हैं वो पांच तरीके, जिनमें निवेश कर बेटियों की आर्थिक मजबूती दे सकते हैं। 

विज्ञापन


सुकन्या समृद्धि योजना
बेटी के लिए निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प है सुकन्या समृद्धि योजना। किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अधिकतम दो बेटियों के नाम से यह खाता खोल सकते हैं। इसमें 1,000 रुपये से शुरुआत कर सालाना 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इस पर 7.6 फीसदी ब्याज मिल रहा है। खाता खोलने के 21 साल पूरे होने पर यह मैच्योर हो जाएगा और पूरी रकम निकाली जा सकती है।
विज्ञापन


चिल्ड्रेन गिफ्ट म्यूचुअल फंड
यह योजना खासतौर पर बेटियों के नाम से शुरू की जाती है। इसका लॉक-इन पीरियड 18 साल है, जिससे भविष्य में मोटी रकम तैयार हो जाती है। यह रकम इक्विटी और डेट फंडों में लगाई जाती है। वैसे तो इस पर फिक्स्ड ब्याज नहीं मिलती, लेकिन शेयर बाजार से जुड़े होने के कारण तगड़े रिटर्न की संभावना रहती है. अगर आप सिप के जरिये हर महीने 5 हजार रुपये निवेश करते हैं तो 12% दर से 18 साल में आपको 38,27,197 रुपये मिलेंगे। आपका कुल निवेश महज 10.80 लाख रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
यह बेटियों के नाम से खुलवाई जा सकती है। इस पर अभी सालाना 7.6 फीसदी गारंटीड रिटर्न मिल रहा है। इसमें 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की सीमा नहीं है। मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है, जिस पर टैक्स छूट भी मिलती है। खाते को एक से दूसरे के नाम ट्रांसफर भी कर सकते हैं।

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान
बीमा कंपनियों की ओर से पेश की जाने वाली योजना बेटियों को दोहरी सुरक्षा देती है। यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) में जीवन बीमा का लाभ मिलने के साथ मोटे रिटर्न के रूप में मैच्योरिटी पर बड़ा फंड भी तैयार हो जाता है। बीमा कंपनियां यूलिप प्लान के लाभ भी अलग तय करती हैं, जिस पर 9% तक ब्याज मिलता है। 


गोल्ड ईटीएफ
आप बेटी के लिए सोने के गहने या अन्य आभूषण खरीदना चाहते हैं तो इससे बेहतर विकल्प है गोल्ड ईटीएफ में निवेश। ये गोल्ड फंड स्टॉक मार्केट में ट्रेड किए जाते हैं, जिससे अन्य योजनाओं के मुकाबले ज्यादा रिटर्न की संभावना रहती है। इसे सुरक्षित रखने के लिए किसी लॉकर की जरूरत भी नहीं रहती और न ही चोरी होने का डर होता है। इसमें कोई मैच्योरिटी पीरियड भी नहीं रहता, जिससे आप जब चाहें इसे बेचकर रकम निकाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed