फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Narendra Modi government released installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojna helpline numbers for farmers

सरकार ने किसानों के खाते में डाले 2000 रुपये, नहीं मिला लाभ, तो ऐसे करें शिकायत

Mon, 28 Dec 2020 01:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 28 Dec 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi government released installment of PM   Kisan Samman Nidhi Yojna helpline numbers for farmers
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - फोटो : iStock

भारत के किसानों की समस्या किसी से छुपी नहीं है। सरकार किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कोरोना काल में लगभग हर किसी की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। इसके मद्देनजर सरकार ने आर्थिक पैकेज की भी घोषणा की जिसमें किसानों के हितों का ध्यान रखा गया। लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक सरकारी योजना के तहत सरकार समय-समय पर किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये डालती है।  

विज्ञापन


किसानों के खाते में डाले 18,000 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत मिलने वाले वित्तीय लाभ की किस्त जारी की। उन्होंने एक बटन दबाकर नौ करोड़ किसान लाभार्थियों के खातों में 18,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए। इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में किसानों के खातों में 6,000 रुपये भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में भेजी जाती है।

विज्ञापन

अब तक 10 करोड़ 60 लाख किसानों को हुआ फायदा
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इस योजना के तहत अब तक 10 करोड़ 60 लाख किसानों के खातों में कुल 96 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की जा चुकी है।

 प्रधानमंत्री ने इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद भी किया।
अगर आपने भी इस योजना के लिए रजिस्टर किया है और इस बात की जानकारी चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो आप प्रधानमंत्री किसान स्कीम के लिए समर्पित पोर्टल के जरिए इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही अब तक नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में आप यहां शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। यदि आपका नाम इस योजना के लाभार्थियों की अपडेटेड सूची में दर्ज होगा, तो आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा।

हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
अगर पिछली सूची में आपका नाम था, लेकिन अपडेटेड सूची में आपका नाम नहीं है, तो आप पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर है 011-24300606, इसके अलावा सरकार ने कई और जरूरी नंबर भी साझा किए हैं ताकि अपनी धनराशि के बारे में किसान को जानकारी लेने में आसानी हो-

  • पीएम किसान टोल फ्री नंबर- 18001155266
  • पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर-155261
  • पीएम किसान लैंडलाइन नंबर- 011-23381092, 23382401
  • पीएम किसान हेल्पलाइन-  0120-6025109
  • ई-मेल आईडी- pmkisan-ict@gov.in


ऐसे चेक करें योजना के लाभार्थियों की सूची-

  • सबसे पहले आपको पीएम किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • https://pmkisan.gov.in 
  • वेबसाइट के दाहिनी तरफ 'Farmers Corner' के अंतर्गत आपको 'Beneficiary List' का विकल्प मिलेगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर राज्य, जिला, उप-जिला, प्रखंड के बाद गांव का चयन करें।
  • अब सभी विकल्पों के चयन के बाद 'Get Report' पर क्लिक करें।
  • यहां लाभार्थियों की सूची आपके सामने आ जाएगी। इन पृष्ठों में आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed