फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   mutual funds start lining up rgess offerings

आरजीईएसएस के तहत म्यूफंड स्कीम लाएंगे फंड हाउस

Thu, 10 Jan 2013 12:38 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 10 Jan 2013 12:38 AM IST
विज्ञापन
mutual funds start lining up rgess offerings

पूंजी बाजार में पहली दफा निवेश करने वाले छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए फंड हाउस राजीव गांधी इक्विटी सेविंग स्कीम (आरजीईएसएस) के तहत म्यूचुअल फंड स्कीम लाएंगे, जिसमें निवेशकों को करछूट का लाभ मिल सकेगा। सार्वजनिक क्षेत्र के दो फंड हाउस एसबीआई व आईडीबीआई और निजी फंड हाउस डीएसपी ब्लैकरॉक ने ऐसी योजनाओं के लिए बाजार नियामक सेबी के यहां डॉफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट जमा कराया है। जबकि, अन्य कंपनियां जल्द ही इस दिशा में कदम बढ़ाने वाली हैं। नई स्कीम लांच करने से पहले मसौदा पत्र फाइल करना अनिवार्य है और नियामक इन योजनाओं को मंजूरी देने में सामान्यत: तीन से चार सप्ताह का समय लेता है।

विज्ञापन


आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी के एमडी एवं सीईओ निमेश शाह का कहना है कि आरजीईएसएस देश में खुदरा निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड का विस्तार करने में सहायक हो सकता है। इस योजना से न केवल जागरूकता आएगी, बल्कि इससे एक व्यवस्थित तरीके से पूंजी बाजार में खुदरा निवेश भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


यह योजना पूंजी बाजार में पहली बार निवेश करने वाले खुदरा निवेशकों के लिए है और देश में ऐसे निवेशकों की संख्या बहुत अधिक है। इस योजना के तहत ऐसे नए निवेशक कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, जिन्होंने स्टाक बाजार में 50,000 रुपये तक निवेश किया है और जिनकी कुल सालाना आमदनी 10 लाख से कम या इसके बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed