फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   mutual fund houses enhanced exit load

म्यूचुअल फंड हाउसों ने एक्जिट लोड बढ़ाया

Mon, 15 Oct 2012 08:10 PM IST
Mutual Fund, ICICI Prudential, JP Morgan, Axis Mutual Fund
Mutual Fund, ICICI Prudential, JP Morgan, Axis Mutual Fund Updated Mon, 15 Oct 2012 08:10 PM IST
विज्ञापन
mutual fund houses enhanced exit load
निवेशकों को लंबे समय तक म्यूचुअल फंड स्कीम में बनाए रखने के लिए देश के कई म्यूचुअल फंड हाउसों ने एक्जिट लोड बढ़ा दिया है। बढ़ोतरी करने वालों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, जेपी मॉर्गन और एक्सिस म्यूचुअल फंड शामिल हैं। इस कदम से निवेशकों के लिए तयशुदा समय से पहले फंड की यूनिटें बेचना महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी को देखते हुए फंड हाउसों ने यह कदम उठाया है।

अमूमन बाजार में तेजी आते ही खुदरा निवेशक इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं से लाभ कमाकर बाहर निकल जाते हैं। अब एक्जिट लोड में बढ़ोतरी कर फंड हाउसों की योजना खुदरा निवेशकों को इक्विटी फंड में लंबे समय तक रोकने की है। निवेशकों ने सितंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं से 3,559 करोड़ रुपये निकाल लिये। पिछले ढाई साल का यह सर्वाधिक स्तर है।
विज्ञापन


एसेट मैनेजमेंट कंपनी आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल एमएफ, जेपी मॉर्गन एमएफ और एक्सिस बैंक ने अपने एक्जिट लोड में बढ़ोतरी कर दी है। अन्य दूसरे फंड हाउस भी जल्द ही यह कदम उठा सकते हैं। जेपी मॉर्गन एमएफ ने जेपी मॉर्गन इंडिया इक्विटी फंड सहित अपनी कम से कम पांच योजनाओं पर एक्जिट लोड बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंड हाउस की नए दरों के मुताबिक, फंड अलाटमेंट की तिथि से छह माह के भीतर उससे बाहर निकलने पर 3 फीसदी एक्जिट लोड देना होगा। 12 माह तक बने रहने के बाद यदि यूनिट बेची जाती हैं, तो एक्जिट लोड 2 फीसदी और 18 माह के भीतर इक्विटी फंड से बाहर निकलने पर 1 फीसदी एक्जिट लोड होगा। संशोधित  दरें 12 अक्तूबर से प्रभावी हो गईं।

वहीं, इस माह की शुरुआत से आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल ने छह माह के पहले इक्विटी फंड से निकले पर एक्जिट लोड 3 फीसदी कर दिया है। 6-18 माह के बीच स्कीम से बाहर निकलने पर फंड हाउस 2 फीसदी एक्जिट लोड लेगा। 18 माह के बाद कोई एक्जिट लोड चार्ज नहीं किया जाएगा।


इसी तरह, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने भी कुछ योजनाओं से छह माह के भीतर बाहर निकलने पर 3 फीसदी एक्जिट लोड कर दिया है। जबकि 6-12 की अवधि के बीच एक्जिट लोड 2 फीसदी और 12-24 माह के बीच 1 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed