फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   multi level marketing will be examined

मल्टी लेवल मार्केटिंग पर कसेगी लगाम

Fri, 30 Nov 2012 03:28 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 03:28 PM IST
विज्ञापन
multi level marketing will be examined

पोंजी स्कीम के जरिये लोगों से पैसा इकट्ठा कराने वाली कंपनियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार इन पर नकेल कसने की तैयारी में है। सरकार की एक समिति ने मल्टी लेवल मार्केटिंग जैसे बिजनेस करने वाली कंपनियों का नियमन करने वाले नियमों में व्यापक पैमाने पर बदलाव की सिफारिश की है। इसके साथ ही समिति ने डिफाल्टर कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने और विदेशों से संचालित हो रही उनकी वेबसाइट पर पाबंदी लगाने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन


पोंजी स्कीम के जरिये बढ़ती ठगी की घटनाओं को देखते हुए इस मामले की पड़ताल के लिए गठित अंतर मंत्रालयी समिति ने कहा है कि मल्टी लेवल मार्केटिंग योजनाओं पर नजर रखने के लिए एक केंद्रीय एजेंसी होनी चाहिए। इसके साथ ही समिति ने वित्त मंत्रालय को बाजार नियामक सेबी और अन्य मंत्रालयों व एजेंसियों के साथ मिलकर ऐसी कंपनियों के लिए नए सिरे से दिशानिर्देश जारी करने की भी सलाह दी है। समिति में रिजर्व बैंक, उपभोक्ता मामले, कारपोरेट मामले, वित्त और कानून मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन


समिति ने सिफारिश की है कि स्पीक एशिया सरीखे ऑनलाइन कंपनियों पर उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत किए बिना ही कार्रवाई की जा सकती है। देश के बाहर से संचालित हो रही वेबसाइट पर लगाम लगाने और गेटवे में फिल्टर लगाने की आवश्यकता है। इस संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed