{"_id":"58762dea4f1c1b922bba8401","slug":"modi-govt-to-give-relief-to-taxpayers-in-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2017: टैक्सपेयर को ये 3 रियायतें दे सकती है मोदी सरकार","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बजट 2017: टैक्सपेयर को ये 3 रियायतें दे सकती है मोदी सरकार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
बजट
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2017 में पेश होने वाला आम बजट काफी मायनों में खास होगा। ऐसा पहली बार होगा जब बजट पेश करने की तारीख में बदलाव किया जा रहा है। नोटबंदी के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली जो बजट पेश करेंगे, उसमें रेल बजट को भी शामिल किया जाएगा। इस बार टैक्सपेयर की उम्मीद है कि उनके लिए यह बजट काफी खास होगा, क्योंकि इसमें सरकार उनके लिए काफी लिमिट बढ़ा सकती है। हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि क्या कुछ बजट में आपके लिए कुछ खास हो सकता हैः-
विज्ञापन
1.बढ़ सकता है इनकम टैक्स लिमिट का दायरा
जेटली इस बार के बजट में इनकम टैक्स की लिमिट को बढ़ा सकते हैं। अभी यह लिमिट 2.5 लाख रुपये है, जिसको 3.5 लाख रुपये तक किया जा सकता है। हालांकि ऊपर की लिमिट में सरकार कोई बदलाव नहीं करेगी और यह ज्यों की त्यों रह सकती है। सरकार का लक्ष्य ज्यादा कमाई करने वालों पर नकेल कसे रहने का है। नोटबंदी के बाद वैसे भी काफी लोगों का काला धन बाहर आ गया है।
विज्ञापन
2.सेक्शन 80सी का बढ़ेगा दायरा
टैक्स बचाने के लिए ज्यादातर लोग इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के अंतर्गत अपना इन्वेस्टमेंट करते हैं। इससे लोग 1.5 लाख रुपये तक बचा सकते हैं। अब सरकार बजट में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह सीमा 2 लाख रुपये तक हो जाएगी। अभी ज्यादातर लोग ईएलएसएस और एनपीएस में अपना निवेश करते हैं। सरकार 2 लाख की सीमा ईएलएसएस स्कीम के लिए करेगी, ताकि इक्विटी मार्केट को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
3.एनपीएस में बढ़ सकती है सीमा
नेशनल पेंशन सिस्टम में ज्यादातर केंद्रीय कर्मचारी अपना पैसा इन्वेस्टमेंट करते हैं। इसमें इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सीसीडी(2) के तहत रियायत मिलती है। अब सरकार इसमें लिमिट को 50 हजार रुपये से बढ़ाकर के एक लाख रुपये की बजट में घोषणा कर सकती है।