मोबाइल से भर सकेंगे इनकम टैक्स, ऐप हुआ लॉन्च
टैक्स रिटर्न की ई-फाइलिंग सेवा मुहैया कराने वाली वेबसाइट क्लीयरटैक्स ने एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जिसके जरिए टैक्स की ई-फाइलिंग अब पहले से भी आसान हो गई है।
क्लीयरटैक्स की तरफ से लॉन्च किए गए इस ऐप का नाम है टैक्स क्लाउड। क्लीयरटैक्स ने एक बयान में कहा है कि फिलहाल यह ऐप सिर्फ सीए फर्म के लिए लॉन्च किया गया है
इस ऐप की मदद से सीए बहुत ही आसानी से टैक्स अपने ग्राहकों का इनकम टैक्स फाइल कर सकेंगे। इसकी चलते वह अपने ग्राहकों के टैक्स अमाउंट, फाइलिंग हिस्ट्री, स्टेटस जैसे सारे काम अपने मोबाइल के जरिए ही कर सकेंगे।
गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध
क्लीयरटैक्स के फाउंडर और सीईओ अर्चित गुप्ता ने कहा कि क्लीयरटैक्स हमेशा से ही टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को आसान करना चाहते थे।
टैक्स क्लाउड की मदद से टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी हर वक्त मुट्ठी में होगी। यह एप्लिकेशन TaxCloud नाम से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।