{"_id":"6cb99bb2-33ec-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"microfinance-industry-regains-ground-observes-increase-in-portfolio-size-mfin-microscape","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइक्रो फाइनेंस कारोबार बढ़त की ओर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
माइक्रो फाइनेंस कारोबार बढ़त की ओर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 21 Nov 2012 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में माइक्रो फाइनेंस कारोबार एक बार फिर से बढ़त की ओर रुख कर रहा है। इसके चलते देश की प्रमुख माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनियों के पोर्टफोलियो में विस्तार हो रहा है। यह बात माइक्रो फाइनेंस उद्योग की स्वशासित संस्था माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (एमएफआईएन) ने अपनी वार्षिक पत्रिका ‘माइक्रोस्पेस’ के प्रवेशांक में कही है।
विज्ञापन
देश में माइक्रो फाइनेंस उद्योग की मौजूदा दशा और दिशा पर प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि आंध्र प्रदेश को छोड़कर देशभर में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों का कारोबार फिर तेजी की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते इनके पोर्टफोलियो में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक देश में माइक्रो फाइनेंसिंग के विस्तार में एक अहम बात यह देखने को मिल रही है कि कारोबार का ज्यादातर हिस्सा चुनिंदा कंपनियों के पास सिमटा हुआ है। इसके चलते वर्तमान में कुल कारोबार का करीब 82 फीसदी देश की 10 सबसे बड़ी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के हाथ में है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के अलावा देशभर में माइक्रो फाइनेंस कंपनियां अच्छा मुनाफा कमा रही हैं और उनके घाटे में रहने का अनुपात महज एक फीसदी है। एमएफआईएन के सीईओ आलोक प्रसाद ने बताया कि संस्था द्वारा इस पत्रिका को शुरू किए जाने का उद्देश्य लोगों को देश में माइक्रोफाइनेंस सेक्टर की ताजा जानकारी और रुझानों से अवगत कराना है।