खुशखबरः लोन के लिए MCLR होगा खत्म, RBI के रेपो रेट से जुड़ेंगी ब्याज दरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से सभी तरह के लोन लेना अब सस्ता हो जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि सभी बैंक अब आरबीआई के रेपो रेट से अपनी ब्याज दरों को लिंक करेंगे। इससे अभी तक चली आ रही मॉर्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (एमसीएलआर) की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी।
बैंकों के साथ की थी बैठक
अर्थव्यवस्था में छाई मंदी पर सरकार के कदमों की जानकारी देने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेसवार्ता में घोषणा करते हुए कहा कि बैंक अभी तक एमसीएलआर के बेसिस पर लोन देते हैं। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कमी का फायदा भी लोगों को नहीं मिल रहा था।
उन्होंने कहा कि इसके लेकर उन्होंने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी बैंकों ने आम लोगों को फायदा देने के लिए सभी प्रकार की ब्याज दरों को रेपो रेट से जोड़ने पर सहमति जताई। वित्त मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी बैंक अपनी ब्याज दरों को रेपो रेट से लिंक कर देंगे।
15 दिन में क्लोजर रिपोर्ट
वित्त मंत्री ने कहा कि बैकों को लोन का क्लोजर होने के 15 दिन बाद ही रिपोर्ट देनी होगी। इससे ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि अब बैंकों और एनबीएफसी को लोन के लिए आवेदन करने वाले लोग भी अपनी एप्लीकेशन की ऑनलाइन ट्रैकिंग कर सकेंगे।
क्रेडिट लिमिट बढ़ाई जाएगी
वित्त मंत्री ने मांग में तेजी लाने के लिए घर, वाहन और घरेलू सामान खरीदने के लिए फाइनेंस कंपनियों की क्रेडिट लिमिटेड बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशंस को 30 हजार करोड़ रुपये की पूंजी देने का एलान किया।