फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   many of premium term policies

प्रीमियम वापसी वाली हैं कई टर्म पॉलिसियां

Tue, 09 Apr 2013 03:28 PM IST
अनुज भागिया (पॉलिसी बाजार डॉट कॉम)
अनुज भागिया (पॉलिसी बाजार डॉट कॉम) Updated Tue, 09 Apr 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
many of premium term policies

मेरी उम्र 49 साल है। मैं 20 साल की कोई टर्म पॉलिसी लेना चाहता हूं। पॉलिसी में रिस्क कवरेज भले ही कम हो पर मेच्योरिटी पर पूरा प्रीमियम वापस मिल जाए।- राज अग्रवाल

विज्ञापन


लगता है आप प्रीमियम वापसी के विकल्प वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेना चाहते हैं। पॉलिसी की मेच्योरिटी पर ग्राहक को इसका सारा प्रीमियम कुछ बढ़त के साथ लौटाने वाली पॉलिसियों में बढ़त के रूप में दी जाने वाली अतिरिक्त राशि साधारण ब्याज दर पर आधारित होती है। इसलिए यह अन्य इंश्योरेंस प्लान की तुलना में काफी कम रहता है। आपके मनमुताबिक कुछ प्रमुख पॉलिसियां है- अवीवा आईशील्ड, पीएनबी मेटलाइफ मेट सुरक्षा और एरगॉन रेलीगेयर सेवगार्ड।
विज्ञापन



मैंने एलआईसी की एक बीमा पॉलिसी ली थी, जिसकी वैल्यू एक लाख रुपये है। मैंने 30 महीने तक इस पॉलिसी को जारी रखा। इसी दौरान मेरी पत्नी को किडनी की गंभीर समस्या हो गई। पत्नी के इलाज के लिए मैंने अपना घर और हर कीमती चीज बेच दी। इस समय मैं बीमा पॉलिसी को जारी रखने में समर्थ नहीं हूं। मैं पॉलिसी को सेरेंडर करना चाहता हूं। इसके लिए मुझे क्या करना होगा। -नरेंद्र कुमार सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन


आपने अपनी पॉलिसी का नाम नहीं बताया है। इसलिए उसे सेरेंडर करने से जुड़े नियमों व प्रक्रिया की एकदम सटीक जानकारी दे पाना हमारे लिए मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

अगर आपके पास एलआईसी की एंडोवमेंट पॉलिसी है, तो सामान्यत: इसे सेरेंडर करने पर गारंटीड सेरेंडर वैल्यू का भुगतान किया जाता है, लेकिन सेरेंडर के लिए पॉलिसी को कम से कम तीन साल तक चलाया जाना जरूरी है।

गारंटीड सेरेंडर वैल्यू पहले साल के प्रीमियम को छोड़ कर कुल प्रीमियम का 30 प्रतिशत होती है। राइडर व एक्सट्रा प्रीमियम इसमें शामिल नहीं होते हैं। यूनिट लिंक्ड पॉलिसियों में सेरेंडर की शर्तें बीमा नियामक इरडा के निर्देशों के मुताबिक होती हैं। यदि पॉलिसी दो साल से ज्यादा पुरानी है तो, सेरेंडर वैल्यू बीमा कंपनी की शर्तों के मुताबिक होगी।


आपको सेरेंडर फार्म भर कर एलआईसी के कार्यालय में जमा करना होगा। सामान्यत: सेरेंडर की राशि पॉलिसी धारक के खाते में पहुंचने में 15 से 20 कार्य दिवस का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed