फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   loan upto 5 crore for MSME under loan in 59 minute scheme

MSME को 59 मिनट में मिलेगा पांच करोड़ तक का लोन, इन बैंकों ने बढ़ाई कर्ज की राशि

Wed, 24 Jul 2019 10:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Jul 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
loan upto 5 crore for MSME under loan in 59 minute scheme

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को लोन इन 59 मिनट योजना के तहत अब पांच करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकेगा। एसबीआई सहित पांच सरकारी बैंकों ने कर्ज की सीमा को बढ़ा दिया है। मोदी सरकार ने नवंबर 2018 में एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

इन बैंकों ने बढ़ाई कर्ज की राशि

पीएसबी लोन इन 59 मिनट योजना के तहत एमएसएमई को एक करोड़ का कर्ज उपलब्ध कराने की सुविधा दी गई थी। कारोबारियों के आवेदन को एक घंटे के भीतर स्वीकार करते हुए लोन पास कर दिया जाता है और आठ कारोबारी दिवस में कर्ज की राशि आवेदनकर्ता के खाते में आ जाती है। योजना का दायरा बढ़ाने के लिए एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक ने करार किया है। लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर इन बैंकों का चुनाव करने वाले कारोबारियों को अब योजना के तहत पांच करोड़ की राशि का लोन एक घंटे में पास हो जाएगा। इस तरह के कर्ज पर ब्याज की शुरुआत 8.5 फीसदी से होती है।

विज्ञापन

अब तक हजारों को हुआ लाभ

योजना की शुरुआत के महज पांच महीने में ही 50 हजार से ज्यादा लोन को इस पोर्टल से स्वीकृति मिल चुकी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर 50,706 आवेदनों को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें से 27,893 आवेदनकर्ताओें को कर्ज की राशि का भुगतान भी हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे कारोबारियों को मिलेगी मदद

एसबीआई के सीजीएम (एमएसएमई) देवी शंकर मिश्रा ने बताया कि हमारे इस कदम से उद्योगों को लोन मिलने में पारदर्शिता आएगी और छोटे कारोबारियों को विस्तार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed