{"_id":"d872ec957c82792edb8ffbe93cbfff6e","slug":"loan-may-be-expensive-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पर फिर पड़ेगी महंगे कर्ज की मार!","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
आम आदमी पर फिर पड़ेगी महंगे कर्ज की मार!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 18 Aug 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर महंगे कर्ज की मार आप पर पड़ सकती है। रसातल में जाते रुपये और निवेशकों के डूबते भरोसे ने वित्त मंत्री के एक महीने पहले दिए भरोसे की हवा निकाल दी है।
विज्ञापन
जुलाई में भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति जारी किए जाने के बाद वित्त मंत्री ने यह आश्वासन दिया था, कि बैंक कर्ज महंगा नहीं करेंगे।
उनके इस आश्वासन के विपरीत बैंक बांड मार्केट में ऊंची ब्याज दरों और पूंजी जुटाने में आ रही दिक्कत को देखते हुए एक बार फिर कर्ज महंगा करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
बढ़ते दबाव की वजह से तो छोटे बैंकों ने कर्ज महंगा करना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में दूसरे बैंक भी कर्ज महंगा कर सकते हैं।
इन परिस्थितियों में शुक्रवार को ही सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्रा बैंक ने कर्ज महंगा कर दिया। बैंक ने अपना बेस रेट 10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दिया है। आंध्रा बैंक के पहले निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक और येस बैंक भी अपना कर्ज महंगा कर चुके है।
विज्ञापन
बैंकर्स के अनुसार बांड मार्केट की दरें 9.0 फीसदी तक पहुंच गई हैं। ऐसे में यदि सरकार ने कुछ ठोस कदम नहीं उठाए, तो कर्ज महंगा करने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं बचेगा।
सार्वजनिक बैंक के एक कार्यकारी निदेशक के अनुसार बांड मार्केट की दरें और हाल ही में बैंकों द्वारा जमा दरें बढ़ाना इस बात का संकेत है, कि कर्ज महंगा होने की परिस्थितियां सामने खड़ी हो गई हैं।
एंजेल ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट वैभव अग्रवाल के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह तय है कि कर्ज महंगा होगा। ऐसे में सरकार को कुछ ठोस कदम उठाने होंगे, तभी माहौल में बदलाव हो सकता है।
पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कर्ज महंगा करने के लिए परिस्थितियों तो पूरी तरह से सामने खड़ी हैं, पर जिस तरह से अर्थव्यवस्था में मांग की कमी है, उसे देखते हुए कर्ज महंगा करना भी एक चुनौती है।