फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   loan from psu banks to become costlier, idbi bank hikes interest rate

महंगे होने लगे सरकारी बैंकों के लोन, IDBI बैंक ने कर्ज किया महंगा

Tue, 15 May 2018 11:34 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
loan from psu banks to become costlier, idbi bank hikes interest rate
जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद अब बैंकों ने लोन पर ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी शुरू कर दी है। सार्वजनिक क्षेत्र की आईडीबीआई बैंक ने एमसीएलआर में पांच से 10 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के ही इलाहाबाद बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी एमसीएलआर में बढ़ोतरी की थी। 
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक की तरफ से यहां जारी एक बयान के मुताबिक, इसने एक साल के लिए एमसीएलआर की दरों को बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दिया है। बैंक ने दो साल के एमसीएलआर दर को बढ़ाकर 8.70 फीसदी और तीन साल के एमसीएलआर दर को 8.8 फीसदी कर दिया है। यह बढ़ोतरी 12 मई से प्रभावी हो गई है। इलाहाबाद बैंक ने इसी महीने की पहली तारीख से अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है, जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने पिछले सप्ताह इसकी घोषणा की।  
विज्ञापन


क्या है एमसीएलआर 
मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट या एमसीएलआर वह दर है, जिस पर बैंक अपनी कोष जुटाने की लागत के हिसाब से लोन देते हैं। अगर बैंक को सस्ते ब्याज दर पर पैसा मिलता है, तो वह ग्राहकों को सस्ता लोन देता है। अगर उसे महंगे दर पर जमा मिलता है, तो वह ग्राहकों के लोन की दर बढ़ा देता है। एमसीएलआर की दर के बढ़ने का मतलब है कि होम, ऑटो, पर्सनल या सभी प्रकार के लोन महंगे हो जाएंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed