सोच-समझकर लें कर्ज, पर्सनल व गोल्ड लोन से बेहतर है लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में देश में आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ा है। कोरोना को काबू करने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन से कई कंपनियां या तो बंद हुई हैं या फिर उनमें खर्चों में भारी कटौती को देखा गया है। लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा तो कई लोगों की सैलरी में कटौती की गई।
मौजूदा हालात को देखते हुए कर्ज आपकी वित्तीय जरूरतें पूरी करने में बेहतर साबित हो सकता है। जब ग्राहकों को कम अवधि के लिए पैसों की जरूरत होती है, तो ज्यादातर ग्राहक गोल्ड लोन लेते हैं। कुछ लोगों ने बैंक का भी रुख अपनाया और पर्सनल लोन के लिए अप्लाई किया। बैंक पर्सनल लोन पर ब्याज की दरें बहुत ज्यादा देते हैं।
सोच-समझकर लें लोन
जानकारी के अभाव में लोग महंगे लोन लेते हैं। इसलिए लोन लेने से पहले हमेशा ब्याज दर, कर्ज की अवधि, प्रोसेसिंग फीस, प्री-पेमेंट फीस और अन्य जरूरी बातों की तुलना कर लेनी चाहिए।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी है बेहतर विकल्प
लेकिन इससे बेहतर एक दूसरा विकल्प भी है। ये है संपत्ति गिरवी रखकर कर्ज लेना, यानी लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी।
- लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी में अधिकतम लोन राशि गिरवी रकी जाने वाली संपत्ति के मूल्य पर निर्भर करती है।
- कर्जदाता संपत्ति के बाजार मील्य का 50 से 70 फीसदी लोन प्रदान करते हैं।
- मालूम हो कि इसके तहत सिर्फ आवासीय ही नहीं, बल्कि कमर्शियल संपत्ति, औद्योगिक संपत्ति और प्लांट पर भी लोन लिया जा सकता है।
- यह एक सुरक्षित कर्ज होता है। इसकी ब्याज दर भी कम होती है। यह सालाना 8.75 फीसदी से शुरू होती है, जो पर्सनल लोन और गोल्ड लोन के मुकाबले कम है।
- इसकी एक और खास बात ये भी है कि इसकी ईएमआई की राशि कम होती है।
- इतना ही नहीं, इसमें टैक्स का लाभ भी मिलता है। लोन की प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटेशन शुल्क को व्यावसायिक खर्च बताकर इनकम टैक्स में टक्स कटौती का दावा किया जा सकता है।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी की ब्याज दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.20 - 13.35 फीसदी
पीएनबी 8.70 - 9.80 फीसदी
एसबीआई 8.80 - 9.65 फीसदी
आईसीआईसीआई बैंक 8.90 - 9.10 फीसदी