फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   link your aadhaar card easily with voter id in four ways

अपने वोटर आईडी कार्ड को इन चार तरीकों से करा सकते हैं आधार से लिंक

Wed, 29 Nov 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 29 Nov 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
link your aadhaar card easily with voter id in four ways
- फोटो : amar ujala

बैंक अकाउंट, सिम कार्ड, बीमा पॉलिसी और म्युचुअल फंड खातों को आधार से लिंक कराने के बाद अब आप अपने वोटर आईडी कार्ड को भी इससे लिंक कर सकते हैं। इसके लिए आप चार तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनमें ऑनलाइन, एसएमएस, फोन और बीएलओ के जरिए ऐसा करना शामिल है। आज हम आपको इन सारे तरीकों को बताने जा रहे हैं, जिनसे आप अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन लिंक करने के लिए ये है प्रोसेस
वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in पर जाना होगा। 

  • इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, शहर और राज्य का नाम जैसी डिटेल्स सबमिट करनी होगी। 
  • डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको सर्च बटन पर क्लिक करना होगा। अगर आपकी डिटेल्स सही पाई गई तो फिर वेबसाइट पर आपकी पूरी डिटेल्स फोटो सहित आ जाएगी। 
  • विज्ञापन
  • इसके बाद आपको आधार नंबर फीड करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यह ऑप्शन आपको पेज के लेफ्ट हैंड साइड पर दिखेगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक पॉप-अप पेज आएगा, जिसके बाद आपको एक बार फिर से अपना नाम, आधार नंबर, वोटर आईडी कार्ड नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल या फिर ईमेल सबमिट करना होगा। 
  • सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा, जिसमें कहा जाएगा कि आपकी ऐप्लिकेशन को रजिस्टर्ड कर लिया गया है। 

एसएमएस से ऐसे करें लिंक

link your aadhaar card easily with voter id in four ways
आधार कार्ड

अगर आपके पास स्मार्टफोन, डेस्कटॉप या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो भी अपने मोबाइल पर एसएमएस के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर के < EPIC_Number > < Aadhaar Number > टाइप करके  इसे 166 अथवा 51969 पर भेजना होगा। 

आईवीआर के जरिए लिंक करने का ये है तरीका
वोटर आईडी कार्ड को आईवीआर के जरिए भी आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने कॉल सेंटर की स्थापना भी है। आप हफ्ते के 5 दिन केवल 1950 पर कॉल करके अपने वोटर आईडी और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक हो जाएगा। 

बीएलओ के जरिए ऐसे करवाएं आधार लिंक
आपको अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास ऐप्लिकेशन देनी होगी। इसके साथ में आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड की फोटो भी अटैच करनी होगी। बीएलओ डिटेल्स वैरिफाई करने के बाद यह आपके रिकॉर्ड में दिखने लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed