फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Life insurance policy holders may get 15% discount on premiums

बीमा पॉलिसी में 15% की छूट चाहते हैं तो पढ़ें ये खबर

Sat, 17 Jan 2015 05:27 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 05:27 PM IST
विज्ञापन
Life insurance policy holders may get 15% discount on premiums

जीवन बीमा पॉलिसी लेने वाले उन लोगों को अब 10-15 प्रतिशत छूट मिल सकती है, जो इसका इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट अपनाते हैं। इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) ने जीवन बीमा को लेकर रीपोजिटरीज और डिमैटेरियलाइजेशन के संदर्भ में नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


नियमों के बदलाव पर इरडा ने कहा है कि जीवन बीमा लेने वालों में से सिर्फ वही व्यक्ति इस छूट की पेश कर सकता है, जो जीवन बीमा पॉलिसी के इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट (डीमैट) को अपनाता है। बीमा पॉलिसी को इलेट्रॉनिक फॉर्मेट में ढालने का काम सीएएमएस रिपोजिटरी सर्विसेस 5 अन्य रिपोजिटरी के साथ मिलकर कर रही है।

विज्ञापन

शेयर ट्रेडिंग जैसी हो जाएगी पॉलिसी

Life insurance policy holders may get 15% discount on premiums

बीमा पॉलिसी को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखना सुरक्षित और सुविधाजनक होता है, जैसे शेयर के संदर्भ में होता है। बीमा रिपोजिटरी बनाने का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को पॉलिसी इलेट्रॉनिक रूप में रखने की सुविधा मुहैया कराना है।

विशेषज्ञों के अनुसार जीवन बीमा के प्रीमियम 10-15 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। रिजर्व बैंक ने बीमाकर्ताओं को बतौर ब्रोकर काम करने की अनुमति भी दे दी है। इन सबका उद्देश्य देश में बीमा को बढ़ाना है।

इसके अलावा, इरडा ने प्रमुख और गैर प्रमुख दोनों तरह की गतिविधियों के लिए आउटसोर्सिंग को लेकर नियमों में कुछ खास संशोधन किए हैं।

क्यों मिलेगी ये छूट

Life insurance policy holders may get 15% discount on premiums

अभी तक जीवन बीमा पॉलिसी कागजों भरी जा रही थी, जिसमें समय और पैसा दोनों ही अधिक लग रहे थे। बीमा इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में न होने से इसके रख-रखाव पर भी कंपनियों को काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा था।

जीवन बीमा पॉलिसी के इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में आ जाने के बाद कंपनियों का खर्च कागजों की खरीद और उनके रख-रखाव में काफी कम हो जाएगा, जिससे कंपनियों की लागत में कमी आएगी।

कंपनी की लागत में कमी आने के कारण वह अपने ग्राहकों को इसका फायदा देंगी और उन्हें प्रीमियम में छूट देंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह छूट 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed