फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Life Insurance Corporation of India LIC allowed exchange of ULIP plans online for free

खुशखबर: LIC ने बीमाधारकों के लिए शुरू की नई सुविधा, नहीं लगेगा कोई चार्ज, ऐसे होगा फायदा

Sat, 12 Dec 2020 11:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 12 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Life Insurance Corporation of India LIC allowed exchange of ULIP plans online for free
बीमा पॉलिसी - फोटो : pixabay

साल 2020 में सभी की जिंदगी बदली है। वित्तीय निर्णयों को लेकर लोगों की सोच बदली है और स्वास्थ्य व जीवन बीमा का महत्व और बढ़ा है। कोविड-19 महामारी के दौरान पॉलिसीधारकों की मदद के लिए देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने पोर्टल पर यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) पॉलिसियों में निवेष कोष बदलने की सुविधा दी है। यानी अब ग्राहक ऑनलाइन इसकी यूलिप पॉलिसी को स्विच कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अपने कॉल सेंटर को LIC ने अब कई और क्षेत्रीय भाषाओं में बढ़ा दिया है। इस संदर्भ में एलआईसी ने एक बयान में कहा कि यूलिप पॉलिसी स्विचिंग की सुविधा उसकी प्रीमियर सेवा के तहत पंजीकृत पॉलिसीधारकों के लिए उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


मुफ्त होगी सुविधा
बयान के मुताबिक एलआईसी की नई एंडोमेंट प्लस (प्लान 935), निवेश प्लस (प्लान 849) और एसआईआईपी (प्लान 852) के तहत कोष की अदला-बदली की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एलआईसी ने कहा कि एक दिन में एक ही बार कोष की अदला-बदली होगी। इसके लिए ग्राहक के पास एकबारगी इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जो सत्यापन के काम आएगा।
विज्ञापन


क्या है यूलिप?
यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान यानी यूलिप एक इश्योरेंस उत्पाद होता है। यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान एक ऐसा उत्पाद है जहां बीमा और निवेश लाभ, एक में ही एकीकृत होते हैं। इस तरह के उत्पाद को पहली बार यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई) ने लॉन्च किया था। यानी यह बीमा और निवेश का एक संयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय भाषाओं में बढ़ाया कॉल सेंटर
एलआईसी ने कई भाषाओं वाला कॉल सेंटर शुरू किया है। इनमें मराठी, तमिल और बांग्ला भाषा में भी सेवाएं दी जाएंगी। साथ ही आने वाले समय में कंपनी की और क्षेत्रीय भाषाएं जोड़ने की भी योजना है। सितंबर तक कॉल सेंटर सर्विसेज केवल अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed