फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   life insurance become most preferred investment tool for young generation

जीवन बीमा बना युवाओं में निवेश का पसंदीदा साधन, दूसरे नंबर पर यह

Wed, 03 Oct 2018 05:22 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
life insurance become most preferred investment tool for young generation

आज के अधिकांश युवा अपने वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति को लेकर निवेश के लिए जीवन बीमा को पसंदीदा वित्तीय साधन के रूप में तरजीह देते हैं। एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई। एसोचैम तथा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस ने यह सर्वेक्षण पूरे महाराष्ट्र में 18-35 साल आयुवर्ग के लगभग 1,000 युवाओं के बीच बचत एवं निवेश का पैटर्न जानने के लिए किया था।

विज्ञापन


हाउसहोल्ड सेविंग्स एंड सिंप्लिफिकेशन ऑफ इंश्योरेंस नामक सर्वेक्षण के मुताबिक, कम प्रीमियम दरों पर अधिक कवर, खरीदने की आसान प्रक्रिया के साथ ही त्वरित ग्राहक सेवा एवं आसान दस्तावेजीकरण जीवन बीमा को एक पसंदीदा वित्तीय संपत्ति बनाता है। 
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड व रेकरिंग में भी रुझान

लगभग, दो तिहाई (70 फीसदी) युवाओं ने जीवन बीमा को अपने पसंदीदा वित्तीय साधन के रूप में तरजीह दी, जिसके बाद म्यूचुअल फंड को 69 फीसदी तथा फिक्स्ड/रेकरिंग जमा को 64 फीसदी युवाओं ने तवज्जो दी। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिभागियों को वित्तीय साधन के रूप में बीमा के बारे में पूरी जानकारी है और वे बीमा उत्पादों के अलग-अलग प्रकारों के बारे में भी जानकारी रखते हैं। 35 फीसदी प्रतिभागियों ने टर्म प्लान में निवेश को तवज्जो दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 63 फीसदी प्रतिभागी कमा रहे हैं, लेकिन लगभग 60 फीसदी प्रतिभागी अपनी आय का 10 फीसदी हिस्सा ही बचा पाते हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक, यह परेशान करने वाली प्रवृत्ति है, क्योंकि भविष्य के बारे में इस तरह का संकीर्ण रवैया आगे के समय में बड़ी समस्या बन सकता है। 

कंपनियों को लाना होगा आसान प्लान

केवल 20 फीसदी प्रतिभागी रेकरिंग निवेश करते हैं, जबकि 42 फीसदी प्रतिभागी अपनी बचत के आधार पर सिंगल इन्वेस्टमेंट करते हैं, जबकि तीन फीसदी प्रतिभागी बिना किसी तय पैटर्न के अपने मनमुताबिक निवेश करते हैं।


यह सर्वेक्षण बीमा कंपनियों को इस तरह के निवेशकों के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए आसान सा प्लान लाने का सुझाव देता है। रिपोर्ट के मुताबिक, जब लोगों के पास अतिरिक्त पैसे आएं, तो वे अपनी पॉलिसी से मिलने वाले लाभ को बढ़ाने के लिए अपनी पॉलिसी में प्रीमियम जोड़ सकें, इसके लिए विकल्प लाने को लेकर रास्ते तलाश करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed