{"_id":"582d8ee74f1c1b39298ff048","slug":"lic-increases-premium-payment-time-due-to-cash-crunch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर: LIC ने प्रीमियम भुगतान की छूट सीमा बढ़ाई ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
नोटबंदी का असर: LIC ने प्रीमियम भुगतान की छूट सीमा बढ़ाई
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
इंश्योरेंस
देश में नकदी संकट को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने बीमाधारक ग्राहकों के लिए प्रीमियम भुगतान की छूट सीमा बढ़ा दी है। बीमा कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि बीमाधारकों को प्रीमियम भुगतान में आ रही दिक्कतों को देखते हुए कुछ रियायत देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जिन लोगों की प्रीमियम जमा करने की रियायत अवधि 9 से 30 नवंबर तक थी, वे अब 30 नवंबर से पहले तक ब्याज चुकाए बिना यह भुगतान कर सकते हैं।
इसी तरह, जिस पॉलिसी में अच्छी सेहत या मेडिकल रिपोर्ट आदि जमा करने की आवश्यकता है, उसकी समय सीमा भी 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।