फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   large cash deposits may soon need Aadhaar card authentication

बड़े लेन-देन के लिए आवश्यक होगा आधार कार्ड का प्रयोग

Mon, 22 Jul 2019 11:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Jul 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
large cash deposits may soon need Aadhaar card authentication

सरकार इन दिनों एक नई योजना बना रही है, जिसका आप पर सीधा असर पड़ेगा। इसके तहत अगर आप सालाना अपने बैंक खाते में एक निश्चित राशि जमा करते हैं या निकालते हैं, तो आपके द्वारा सिर्फ पैन की जानकारी देना काफी नहीं होगा। इसके लिए सरकार आधार कार्ड को जरूरी बना सकती है। इस कदम से सरकार का उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था में करंसी के ज्यादा प्रवाह पर नकेल कसना है। इसके लिए आप बायोमेट्रिक टूल या वन टाइम पासवर्ड ( OTP ) का इस्तेमाल कर केवाईसी करवा सकते हैं। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, इसका दायरा और भी बढ़ाया जाएगा। फाइनेंशल बिल में प्रस्तावित विधेयकों के अनुसार, इसमें सीमा से अधिक विदेशी करंसी की खरीद भी शामिल होगी। मौजदा समय में इसके लिए केवल पैन कार्ड ही दिया जाता है। 

विज्ञापन

प्रॉपर्टी लेन-देन के मामले में भी जरूरी होगा आधार

इस संदर्भ में एक सूत्र ने बताया कि किसी निश्चित मूल्य के प्रॉपर्टी लेन-देन के मामले में भी केवल आपके आधार या पैन की जानकारी देना अनिवार्य नहीं होगा। प्रॉपर्टी के रजिस्ट्रेशन के समय आधार के प्रमाणीकरण की भी जरूरत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे लेन-देन करने वाले लोगों को नहीं होगी दिक्कत 

सूत्रों की मानें तो इस व्यवस्था के तहत सरकार इस तरह से सीमा तय करना चाहती है, जिससे छोटे लेन-देन करने वाले लोगों को कोई दिक्कत न आए। बल्कि केवल ऐसे लोगों को ट्रैक किया जा सके जो एक निश्चित मूल्य से अधिक का लेन-देन करते हैं। फिलहाल इनपर काम करने की जरूरत है। लेकिन बायोमेट्रिक टूल या फिर ओटीपी की मदद से आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य करने से 10 से 25 लाख तक के लेन-देन का पता लगाया जा सकता है।

फर्जी पैन रखने वाले लोगों की होगी पहचान

इस व्यवस्था से ना सिर्फ तय सीमा से अधिक का लेन-देन करने वाले लोगों का पता चलेगा, बल्कि फर्जी पैन नंबर रखने वाले लोगों की पहचान भी हो सकेगी। इससे फ्रॉड को कम करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed