फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   lap is more expensive than home loans

होम लोन की तुलना में महंगा है एलएपी

Wed, 01 May 2013 08:28 PM IST
राहुल पारीख (आदित्य बिड़ला मनी)
राहुल पारीख (आदित्य बिड़ला मनी) Updated Wed, 01 May 2013 08:28 PM IST
विज्ञापन
lap is more expensive than home loans

मैंने मित्र से पैसा उधार लेकर घर खरीदा है। रकम चुकाने के लिए मैंने लोन अगेंस्ट प्रॉपटी (एलएपी) लिया है, जो  काफी महंगा पड़ रहा है। क्या हम इसे होम लोन में तब्दील करवा सकते हैं? या फिर यह घर बेचकर नया घर खरीद लेना चाहिए।-आशुतोष द्विवेदी

विज्ञापन


मित्र की रकम अदा करने के लिये होम लोन लेना कतई संभव नहीं होगा। होम लोन तभी मिलता है, जब उसकी राशि प्रॉपर्टी के मालिक अथवा विक्रेता को मिलती है। एलएपी होम लोन की तुलना में थोड़े अधिक महंगे होते हैं, क्योंकि एलएपी को कोलेटरलाइज्ड उधारी के रूप में देखा जाता है, जबकि होम लोन किसी परिसंपत्ति की फंडिंग हैं।
विज्ञापन


सबसे कम दरों पर एलएपी हासिल करने के लिए आप कुछ बैंकों से बात कर उनमें से सबसे बेहतरीन विकल्प अपना सकते हैं। प्रॉपर्टी को बेचकर कर्ज चुकाना संभव तो है, लेकिन इसके लिए आपको प्रॉपर्टी खरीद भाव से ऊंचे दाम पर बेचनी होगी। ऐसा तभी संभव होता है जब प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे, खरीद भाव और बिक्री भाव के बीच अंतर को देखते हुए आपको अपनी आय पर लागू कर की दर पर शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स अदा करना होगा। इससे बचने के लिए आपको कैपिटल गेन टैक्स बांड में निवेश करने की जरूरत है, लेकिन यह परिस्थितियों को और जटिल बना सकते हैं।


मैं अपने कॉलेज में नए कोर्स शुरू करना चाहता हूं, जिसके लिये फाइनेंस की जरूरत है। क्या बैंक शिक्षण संस्थान को कर्ज देते हैं और किन परिस्थितियों में?-दीपक वर्मा

शैक्षणिक संस्थानों के लिए मौजूदा रुझान ऐसे कोर्स चलाने में हैं, जो स्ववित्तपोषी हों। यानी कि कोर्स के लिए ली जाने वाली फीस खर्चों के लिए पर्याप्त होनी चाहिये।


बहरहाल, यदि फीस से कोर्स का खर्च नहीं निकल रहा, तो आप जमीन अथवा कॉलेज की अन्य संपत्ति को गिरवी रखकर लोन ले सकते हैं, लेकिन आपको संपत्ति के दस्तावेजों और कर संबंधी विवरणों के आधार पर बैंक को विश्वास दिलाना होगा कि कुछ समय के बाद संस्थान की आय में पर्याप्त सुधार आएगा, जिससे आप कर्ज का समय पर भुगतान कर सकेंगे। आप बैंकों के अलावा उन वित्तीय संस्थानों का भी रुख कर सकते हैं, जिन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को उधार देना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed