फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know the process of Labour Shramik Card Registration government scheme launched by Narendra Modi government

E-Shram Card: ई-श्रम कार्ड बनवाकर योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं करोड़ों लोग, ये है प्रोसेस

Wed, 01 Sep 2021 10:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:27 AM IST
सार

अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के 38 करोड़ लोग ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और श्रमिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं का फायदा आसानी से उठा सकते हैं।

विज्ञापन
know the process of Labour Shramik Card Registration government scheme launched by Narendra Modi government
श्रमिक - फोटो : pixabay

विस्तार

असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को मोदी सरकार ने हाल ही में बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया है। पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। यह मजदूरों का डाटाबेस है। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते हैं और जिन लोगों का कार्ड बनेगा उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन


कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
सरकार का लक्ष्य अपनी सोशल सिक्योरिटी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी के लिए अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के 38 करोड़ वर्करों का नेशनल डाटाबेस यानी ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस डाटाबेस में मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


मिलेगा दुर्घटना बीमा कवरेज
सभी पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को एक वर्ष के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आपको अपना नाम, पेशा, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रवासी मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनेगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के डाटाबेस को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है प्रोसेस

  • e-SHRAM पोर्टल को रजिस्टर करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉग इन करें।
  • अब होम पेज पर 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' लिंक पर क्लिक करें।
  • आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
  • अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको आगे कई तरह के फॉर्म और भरने होंगे।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपसे कई जानकारियां मांगी जाएंगी। इसमें आवासीय विवरण, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और कौशल का स्वरूप, बैंक खाता, आदि शामिल है।
  • इन्हें भरें और निर्देशों का पालन करें।
  • फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें क्यूआर कार्ड भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed