फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know Importance of life insurance after suffering a heart attack

आपके लिए: दिल की सेहत के साथ जेब का भी रखें ध्यान, जानिए हार्ट अटैक के बाद इंश्योरेंस का महत्व

Wed, 29 Sep 2021 02:23 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 29 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

आपके प्रियजनों के लिए जीवन बीमा एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है और इसका महत्व तब और भी बढ़ जाता है जब किसी को हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी झेलने पर जीवन की अस्थिरता का अनुभव हो चुका हो।

विज्ञापन
know Importance of life insurance after suffering a heart attack
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

विस्तार

इंडियन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार अधिकतर भारतीय अन्य नस्लों की तुलना में युवावस्था में (लगभग 33 फीसदी युवा) हृदयरोग के शिकार हो जाते हैं। भारतीय पुरुषों में होने वाले सभी हार्ट अटैक के मामलों में आधे से अधिक मामले 50 वर्ष की आयु से पहले और एक-चौथाई मामले 40 वर्ष से कम आयु में घटित होते हैं। भारतीय महिलाओं में भी दिल से संबंधित रोगों के कारण मृत्यु दर काफी ज्यादा है। स्थिति भयावह होने के बावजूद बहुत कम भारतीयों के पास पर्याप्त जीवन बीमा का सुरक्षा कवच है। इसके अलावा, आजकल अनेक जीवन बीमा कंपनियाँ व्यापक सुरक्षा योजना मुहैया करती हैं जो जीवन और गंभीर बीमारियों के जोखिम को कवर करती है, जिनमें उच्च जोखिम वाली अनेक बीमारियों के साथ हृदय से सम्बंधित बीमारी सम्मिलित हैं।

विज्ञापन


भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के हेड-टाईड एजेंसी एंड डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूशन, श्री मुरली जालान के अनुसार, यह ध्यान में रखना महत्वपूर्ण है कि अगर किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक हो चुका है तो जीवन बीमा खरीदना अपेक्षाकृत कठिन हो जाता है क्योंकि उस व्यक्ति को हृदय रोगों की तीव्रता के आधार पर जीवन बीमा कंपनी द्वारा निर्धारित कतिपय निश्चित मानदंड पूरे करने होते हैं। दिल का दौरा झेल चुके व्यक्ति के लिए जीवन बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम भी ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन


जीवन बीमा लेने के पांच कारण
अगर आपने कभी भी व्यापक जीवन बीमा योजना के महत्व को कम समझा है, तो यहां पांच कारण दिए गए हैं कि क्यों किसी को निश्चित ही जीवन बीमा लेना चाहिए-

परिवार का आर्थिक कल्याण सुनिश्चित कीजिए
हर कोई चाहता है कि किसी अप्रत्याशित परिस्थितयों में उनके आश्रितों की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। लिहाजा, जीवन बीमा उनके हेल्थकेयर बिल को कवर करके उनके परिवार को सर्वाधिक व्यावहारिक तरीके से वित्तीय स्थिरता प्रदान करता है और उन्हें अपने जीवन स्तर से समझौता करने से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज और अन्य देनदारियों को चुकता कीजिए
जीवन बीमा पॉलिसी से मिलने वाली राशि लाभार्थियों को बच्चों के कॉलेज की ट्यूशन फीस, गिरवी का भुगतान, और यहाँ तक कि बकाया मेडिकल बिल्स जैसे विभिन्न प्रकार के वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में मददगार हो सकती है।

अपने व्यवसाय की सुरक्षा कीजिए
व्यवसायों के अनेक मालिक अपने लिए उपलब्ध बीमा के विकल्पों से अनजान हैं, भले ही उनकी कंपनी का आकार कुछ भी हो। इस सुरक्षा से कंपनी को व्यक्ति की मृत्यु से होने वाली किसी वित्तीय हानि के लिए क्षतिपूर्ति करने में आसानी होती है।

अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में वित्तीय जोखिम कम कीजिए
जैसा कि बीमा कंपनियाँ अस्पताल में भर्ती के हर दिन के लिए एक नियत लाभ वाले हॉस्पिटल डेली कैश राइडर, आईसीयू लाभ और ऑपरेशन की स्थिति में एक एकमुश्त लाभ जैसे ऐड-ऑन्स के माध्यम से अतिरिक्त सुरक्षा की पेशकश करती हैं, व्यक्ति को इस तरह के मुश्किल वक्त में बेहद ज़रूरी नकदी हाथ में मिल जाती है।

टैक्स का लाभ
नॉमिनी मृत्यु लाभ का अधिकारी है जो बीमित व्यक्त के असायमिक मृत्यु की स्थिति में कर-मुक्त होता है। नतीजतन, प्राप्त धनराशि को घातक बीमारी या मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार की ज़रूरतें पूरी करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। तथापि, टैक्स के लाभ वर्तमान कर कानूनों के प्रावधानों के अनुसार और संशोधनों के अधीन होंगे।


निष्कर्ष
यह सच है कि स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखना और नियमित आधार पर डॉक्टर से परामर्श करना आवश्यक है। तथापि, भारत में हार्ट फेलियर के बढ़ते मामलों को देखते हुए, हर किसी की वित्तीय योजना में जीवन बीमा एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed