फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know how to correct name in pan card online Know full process

काम की खबर: पैन कार्ड में हो गई है गलती? तो घर बैठे ऐसे करें सुधार, जानिए पूरा प्रोसेस

Sat, 26 Jun 2021 04:30 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 26 Jun 2021 04:30 PM IST
सार

कई बार पैन कार्ड में कोई गलती हो जाती है, हालांकि आप अपने कार्ड की किसी गलती को घर बैठे आसानी से ठीक करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
know how to correct name in pan card online Know full process
पैन कार्ड में ऐसे करें सुधार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये बात तो सभी जानते हैं कि आधार कार्ड की ही तरह पैन कार्ड भी सभी के लिए बेहद जरूरी है। ये 10 डिजिट वाला कार्ड होता है। पैन कार्ड यानी स्थायी खाता संख्या आपके वित्तीय लेन-देन और आईडी प्रूफ के तौर पर अहम भूमिका निभाता है। इसलिए लगभग हर इंसान ने पैन कार्ड बनवा रखा है। 

विज्ञापन


पैन कार्ड में दी गई सभी जानकारी सही होना जरूरी होता है। लेकिन कई बार पैन कार्ड में गलती हो जाती है, हालांकि आप अपने कार्ड में हुई गलती को घर बैठे आसानी से ठीक करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन


ऐसे सुधारें पैन कार्ड में हुई गलती

  • सबसे पहले आपको नीचे दी गई NSDL की वेबसाइट पर जाना होगा।

https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इसके बाद सबसे पहले ऐप्लिकेशन टाइप पर जाएं और आखिरी विकल्प Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद जो जानकारी मांगी जाएगी उसे भरें और कैप्चा डालकर सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपसे सबूत के तौर पर आधार, पासपोर्ट या अन्य सर्टिफिकेट देना होगा। 
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आप से भुगतान के लिए कहा जाएगा।
  • भुगतान करने के बाद बैंक रेफरेंस नंबर और ट्रांजेक्शन नंबर मिलेगा। इन दोनों को सेव कर लें और फिर Continue पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको यह बताना होगा कि पैन कार्ड की कौन सी गलती को आप सुधारना चाहते हैं। 
  • उसके बाद जरूरी जानकारी सुधारकर सबमिट पर क्लिक करें। 
  • कुछ दिन बाद सुधार के साथ आपका पैन कार्ड मिल जाएगा।

आप अपना ई-पैन भी डाउनलोड कर सकते हैं। ये है इसका प्रोसेस-

  • यदि आपको अपना ई-पैन डाउनलोड करना है, तो आयकर विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन करें। इसका लिंक नीचे दिया गया है।
https://www.incometax.gov.in/iec/foportal 
  • अब 'Instant E PAN' पर क्लिक करें। 
  • यहां आपको 'New E PAN' का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें। 
  • अब अपना पैन नंबर लिखें।
  • यदि आपको अपना पैन नंबर याद नहीं है, तो आप अपना आधार नंबर लिख दें।
  • यहां कई नियम और शर्तें दी गई होंगी। इन्हें ध्यान से पढें और फिर 'Accept' पर क्लिक करें।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डाल दें।
  • अब दी गई जानकारी को पढ़ने के बाद 'Confirm' का बटन दबाएं।
  • अब आपकी ईमेल आइडी पर आपका पैन पीडीएफ फॉर्मैट में आ जाएगा।
  • यहां से आप 'e-Pan' डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed