फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know how to check LPG Cylinder Subsidy being deposited in your account in easy steps

आपके खाते में कितनी जमा हो रही है LPG सिलिंडर की सब्सिडी? ऐसे करें पता

Mon, 23 Nov 2020 04:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 23 Nov 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
know how to check LPG Cylinder Subsidy being deposited in your account in easy steps
रसोई गैस का सिलिंडर - फोटो : iStock

मौजूदा समय में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलिंडरों पर सब्सिडी प्रदान करती है। अगर ग्राहक इससे ज्यादा सिलिंडर लेना चाहते है, तो वे उन्हें बाजार मूल्य पर खरीदते हैं। कई ग्राहकों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि उसके खाते में सब्सिडी के कितने पैसे जमा हुए हैं। ऐसे में कई ग्राहक शिकायत भी करते हैं कि उनके खाते में सब्सिडी की राशि जमा नहीं हुई है। अगर आपको भी इसकी जानकारी नहीं है, तो मालूम हो कि आप घर बैठे ही यह पता कर सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी की रकम जमा हुई है या नहीं। आइए जानते हैं इसका तरीका। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इस तरह जान सकते हैं एलपीजी सब्सिडी की स्थिति:

  • मोबाइल से गैस सिलिंडर की सब्सिडी के बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले Mylpg.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट में आपको तीनों पेट्रोलियम कंपनियों (एचपी, भारत और इंडेन) के टैब दिखेंगे। यहां से अपनी सिलिंडर की कंपनी पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। मेन्यू में जाने के बाद अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें। अगर ग्राहकों को उनकी एलपीजी आईडी नहीं पता है, तो 'Click here to know your LPG ID' पर जाएं। 
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, LPG उपभोक्ता आईडी, राज्य का नाम और वितरक की जानकारी दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड भरने के बाद प्रोसेस के बटन पर क्लिक करें। 
  • प्रोसेस करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिस पर आपको LPG ID दिखाई देगी।
  • अब एक पॉप-अप पर आपके खाते का विवरण दिखेगा। यहां आपके बैंक खाते और आधार कार्ड के एलपीजी खाते से लिंक होने की जानकारी के साथ ही आपको यह भी पता लगेगा कि आपने सब्सिडी का विकल्प छोड़ दिया है या नहीं।
  • पेज के बाईं तरह 'सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री या सब्सिडी ट्रांसफर देखें' पर क्लिक करें। इसे क्लिक करके आपको सब्सिडी की राशि भी दिख जाएगी। 


मालूम हो कि गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने बदलती है। इसकी कीमत औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक निर्धारित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed