फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know how gold is best investment option and tax rule regarding this

घर में कितना सोना रखने पर नहीं लगता है टैक्स, जानें कैसे निवेश के लिए है फायदेमंद

Mon, 06 Jul 2020 10:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 06 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
know how gold is best investment option and tax rule regarding this
सोना - फोटो : pixabay

कोरोना काल में सोने के लिए ये साल बेहद शानदार बीत रहा है। इस साल सोने ने करीब 24 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि सेंसेक्स और निफ्टी से इस साल में नेगेटिव रिटर्न मिला है। इस बीच आपके लिए यह जानना भी जरूरी है कि घर में कितना सोना रखने पर आपको टैक्स का भुगतान नहीं करना पड़ता। 

विज्ञापन


500 ग्राम तक सोने पर आयकर नहीं 
अगर किसी के घर में 500 ग्राम तक सोना है, तो वह आयकर के दायरे में नहीं आएगा। इस पर आय का स्रोत बताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। यानी, आयकर कानून के तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर में 500 ग्राम तक सोना बिना किसी आय प्रमाण के रख सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो वेतन में शामिल इन 10 विकल्पों पर बचा सकते हैं टैक्स, कर का बोझ घटने से होगा टेकहोम सैलरी में इजाफा  
विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी छूट

  • विवाहित महिलाएं : 500 ग्राम तक सोना रखने की छूट।
  • अविवाहित महिलायें : 250 ग्राम तक।
  • पुरुष : बिना आय प्रमाण के 100 ग्राम तक।

निवेशकों के लिए राहत 
सीबीडीटी ने आयकरदाताओं और निवेशकों की सहूलियत के लिए इस तरह का नियम बनाया था ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। -अनुज गुप्ता, डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी), एंजेल ब्रोकिंग


सोने के बीते 10 वर्षों के इतिहास पर नजर

  • 2011 में सोने ने 31.85 फीसदी का रिटर्न दिया था। 
  • 2012 में गोल्ड निवेशकों को 12.92 फीसदी रिटर्न मिला। 
  • 2013 में सोने में निवेश करे वालों को घाटा हुआ और उन्हें -8.09 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न मिला।
  • 2014 में भी सोने ने -5.86 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया।
  • 2015 में भी गोल्ड का नेगेटिव रिटर्न जारी रहा और ये -6.64 फीसदी कमजोर हुआ।
  • 2016 में गोल्ड ने सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई और रिटर्न -10.08 फीसदी घट गया।
  • 2017 से सोना पॉजिटिव रिटर्न की कैटगरी में लौटा है और उस साल इसने 5.67 फीसदी रिटर्न दिया। 
  • 2018 में सोने से 8.24 फीसदी रिटर्न मिला है। 
  • 2019 में तो गोल्ड का रिटर्न बढ़कर 24.58 फीसदी हो गया।
  • 2020 में सोना अब तक 24.00 फीसदी रिटर्न दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed