{"_id":"5fe1a8eb8ebc3e41a46773e7","slug":"know-about-car-loan-interest-rates-emi-and-processing-fees-in-various-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Loan EMI: आपको कितना महंगा पड़ सकता है कार लोन? जानिए सभी बैंकों के ऑफर","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
Car Loan EMI: आपको कितना महंगा पड़ सकता है कार लोन? जानिए सभी बैंकों के ऑफर
Tue, 22 Dec 2020 01:36 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
कार लोन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार डीलर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर पेश करते हैं। कई ग्राहक अपनी कार का सपना लोन के जरिए पूरा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कार लोन आपको कितना महंगा पड़ता है? इसमें किस्त के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस भी शामिल होती है।
विज्ञापन
अगर आप ज्यादा अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो छोटी समान मासिक किस्तों (ईएमआई) से भुगतान हो सकता है, जिससे कार अधिक सस्ती लगती है, लेकिन कुल मिलाकर लोग ब्याज के तौर पर ज्यादा भुगतान करते हैं। यानी लंबी अवधि के लिए कार लोन लेने से ब्याज के तौर पर ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन
इस दौरान एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कार एक ऐसी संपत्ति है, जिसकी वैल्यू घटती रहती है। इसलिए एक बड़ा कार लोन लेना कभी भी समझदारी वाला फैसला नहीं होता। ऐसे में कार लोन जितना कम हो और जितने कम वक्त के लिए लिया जाए, उतना ज्यादा फायदा का सौदा माना जाता है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं विभिन्न बैंकों में पांच साल की अवधि के लिए लिया गया एक लाख रुपये तक का कार लोन आपको कितना सस्ता या महंगा पड़ेगा।
| बैंक | ब्याज दर | ईएमआई (रुपये में) | प्रोसेसिंग फीस (टैक्स के अतिरिक्त) |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.10-10.10 फीसदी | 1985-2130 | लोन की राशि का 0.50 फीसदी (2500 से 10000 रुपये) + GST |
| यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 7.15-7.50 फीसदी | 1987-2004 | 1000 रुपये + GST |
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 7.30-8.80 फीसदी | 1994-2066 | 1994-2066 |
| कैनेरा बैंक | 7.30-9.90 फीसदी | 1994-2120 | लोन की राशि का 0.25 फीसदी (1000 से 5000 रुपये) |
| पंजाब नेशनल बैंक | 7.30-8.80 फीसदी | 1994-2018 | 31 दिसंबर 2020 तक फुल वेवर |
| आईडीबीआई बैंक | 7.75-8.35 फीसदी | 2016-2014 | 1000 रुपये + GST |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 7.70-11.20 फीसदी | 2013-2184 | लोन की राशि का 0.20-0.50 फीसदी (अधिकतम 5000 रुपये) + GST |
| यूको बैंक | 7.70 फीसदी | 2013 | लोन की राशि का 1 फीसदी (अधिकतम 1500 रुपये) |
| आईसीआईसीआई बैंक | 7.90-9.85 फीसदी | 2023-2117 | 3500 से 8500 रुपये |