फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Car Loan EMI Interest Rates and Processing Charges:know about car loan interest rates EMI and processing fees in various banks

Car Loan EMI: आपको कितना महंगा पड़ सकता है कार लोन? जानिए सभी बैंकों के ऑफर

Tue, 22 Dec 2020 01:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Dec 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Car Loan EMI Interest Rates and Processing Charges:know about car loan interest rates EMI and   processing fees in various banks
कार लोन - फोटो : pixabay

कार डीलर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई ऑफर पेश करते हैं। कई ग्राहक अपनी कार का सपना लोन के जरिए पूरा करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि कार लोन आपको कितना महंगा पड़ता है? इसमें किस्त के साथ-साथ प्रोसेसिंग फीस भी शामिल होती है। 

विज्ञापन


अगर आप ज्यादा अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो छोटी समान मासिक किस्तों (ईएमआई) से भुगतान हो सकता है, जिससे कार अधिक सस्ती लगती है, लेकिन कुल मिलाकर लोग ब्याज के तौर पर ज्यादा भुगतान करते हैं। यानी लंबी अवधि के लिए कार लोन लेने से ब्याज के तौर पर ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ता है।
विज्ञापन


इस दौरान एक बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि कार एक ऐसी संपत्ति है, जिसकी वैल्यू घटती रहती है। इसलिए एक बड़ा कार लोन लेना कभी भी समझदारी वाला फैसला नहीं होता। ऐसे में कार लोन जितना कम हो और जितने कम वक्त के लिए लिया जाए, उतना ज्यादा फायदा का सौदा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं विभिन्न बैंकों में पांच साल की अवधि के लिए लिया गया एक लाख रुपये तक का कार लोन आपको कितना सस्ता या महंगा पड़ेगा।
 
बैंक ब्याज दर ईएमआई (रुपये में) प्रोसेसिंग फीस (टैक्स के अतिरिक्त)
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.10-10.10 फीसदी  1985-2130 लोन की राशि का 0.50 फीसदी (2500 से 10000 रुपये) + GST
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7.15-7.50 फीसदी 1987-2004 1000 रुपये + GST
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.30-8.80 फीसदी 1994-2066 1994-2066
कैनेरा बैंक 7.30-9.90 फीसदी 1994-2120 लोन की राशि का 0.25 फीसदी (1000 से 5000 रुपये)
पंजाब नेशनल बैंक 7.30-8.80 फीसदी 1994-2018 31 दिसंबर 2020 तक फुल वेवर
आईडीबीआई बैंक 7.75-8.35 फीसदी 2016-2014 1000 रुपये + GST
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 7.70-11.20 फीसदी 2013-2184 लोन की राशि का 0.20-0.50 फीसदी (अधिकतम 5000 रुपये) + GST
यूको बैंक 7.70 फीसदी 2013 लोन की राशि का 1 फीसदी (अधिकतम 1500 रुपये)
आईसीआईसीआई बैंक 7.90-9.85 फीसदी 2023-2117 3500 से 8500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed