फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   know about benefits of provident fund PF account check balance itha missed call or sms

बड़े काम का है PF खाता, मिलती हैं अनेक सुविधाएं, मिस्ड कॉल से जानिए कितना है बैलेंस

Sat, 28 Nov 2020 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 28 Nov 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
know about benefits of provident fund PF account check balance itha missed call or sms
रुपये - फोटो : pixabay

कोरोना काल के दौरान कई लोगों की नौकरी गई है। कई लोगों को अपने प्रोविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा भी निकालना पड़ा है, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपने पीएफ अकाउंट को लेकर खास जानकारी नहीं है, जैसे- मिस्ड कॉल या SMS से पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना, पीएफ पर मिलने वाला ब्याज, टैक्स छूट, आदि।

विज्ञापन

ब्याज का लाभ
कोरोना काल में कई योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज कम हुआ है, लेकिन ईपीएफ खातों में अधिक ब्याज मिलता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। चालू वित्त वर्ष में, ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।

पीएफ से भरें होम लोन की ईएमआई
पीएफ खाते में जमा राशि आपके होम लोन की ईएमआई चुकाने में भी मददगार हो सकती है। ईपीएफओ होम लोन रिपेमेंट स्कीम के तहत खाताधारक अपने वेतन से पीएफ में हर महीने कटने वाली राशि से ईएमआई चुका सकते हैं। अगर किसी कर्मचारी की ईपीएफओ सदस्यता खत्म हो जाती है और उसके पीएफ खाते में मासिक ईएमआई चुकाने की रकम नहीं है, तो सरकार या पीएफआरडीए इसके भुगतान के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। 

टैक्स छूट का लाभ
इसके साथ ही योजना में आयकर अधिनियम की धारा 80 (सी) के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं, सरकार रोजगार और अन्य आवश्यकताओं के लिए पीएफ राशि में जमा राशि से आंशिक निकासी की भी अनुमति देती है।

आइए जानते हैं आप मिस्ड कॉल के जरिए कैसे पीएफ बैलेंस पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्ड कॉल से पता करें पीएफ बैलेंस-
वैसे तो पीएफ बैलेंस पता करने के कई तरीके हैं जो कि ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए हैं लेकिन सबसे आसान तरीका मिस्ड कॉल वाला है। आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।

आगे जानते हैं SMS से बैलेंस जानने का तरीका।

विज्ञापन

SMS से बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें-
इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में आप बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें।

अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं-
1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है
2. हिंदी- HIN
3.पंजाबी - PUN
4. गुजराती - GUJ
5. मराठी - MAR
6. कन्नड़ - KAN
7. तेलुगु - TEL
8. तमिल - TAM
9. मलयालम - MAL
10. बंगाली - BEN

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed