{"_id":"4f674908-2706-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"keep-in-your-mind-tradition-and-investment","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर परंपरा और निवेश का रखें संगम","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
त्योहारों पर परंपरा और निवेश का रखें संगम
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Mon, 05 Nov 2012 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारों के अवसर पर सोने के गहने के अलावा खालिस सोने की खरीद का जबरदस्त चलन है। ऐसे में सोने की खरीदारी में कुछ खास सावधानी रखने की जरूरत है, जिससे कि सोने की खरीद एक तरह से आपके लिए निवेश का काम करे।
विज्ञापन
गहनों की खरीद में सोने की कीमत के ऊपर भारी मेकिंग चार्ज देना होता है, गहना बेचने पर इनका शुद्ध नुकसान होता है। सोना खरीदने के लिए कई अच्छे विकल्प हैं, जिनमें सिक्के, बार के टुकड़े और गोल्ड फंड जैसे विकल्प प्रमुख हैं। सोने के सिक्कों के भाव अलग-अलग बैंकों में अलग होते हैं।
विज्ञापन
हालांकि इनकी शुद्धता पर कोई सवाल नहीं होता लेकिन इनकी कीमत सोने की कीमत से अधिक होती है और बैंक इन्हें वापस नहीं खरीदते। कई बड़े ज्वेलर अपने सिक्के बेचते हैं, जिनकी कीमत बैंकों की तुलना में कम बैठती है और वह बाइबैक की गारंटी भी देते हैं। भरोसे की जगह से सिल्ली के टुकड़े भी खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन