फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   jio users to get 2599 rupees cashback offer by recharging this much amount

Jio उपभोक्ताओं को मिलेगा 2600 रुपये का कैशबैक, कराना होगा इतना रिचार्ज

Sun, 17 Dec 2017 06:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Dec 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
jio users to get 2599 rupees cashback offer by recharging this much amount
jio - फोटो : अमर उजाला
अगर आप जियो सिम यूज करते हैं और जल्दी आपकी वैलेडिटी खत्म होने वाली है, तो फिर इस ऑफर का इस्तेमाल करके आप 2600 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। जियो ने नए साल और क्रिसमस के मौके पर इस ऑफर को निकाला है। कंपनी को उम्मीद है कि इस ऑफर से लोगों को काफी फायदा होगा। 
विज्ञापन


25 दिसंबर है आखिरी तारीख
इस ऑफर को पाने के लिए जियो उपभोक्ताओं को कम से कम 399 रुपये या फिर इससे ऊपर का रिचार्ज कराना पड़ेगा। यह रिचार्ज करने के बाद उपभोक्ताओं को 2599 रुपये कैशबैक मिलेगा। कंपनी कैशबैक को वाउचर्स के जरिए देगी, जिनका इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से प्रयोग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा कैशबैक अमाउंट
जियो अपने सभी उपभोक्ताओं को जो कैशबैक देगा उसमें 400 रुपये के जियो कैशबैक वाउचर्स, 1899 रुपये के ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स और 300 रुपये का कैशबैक चुनिंदा ई-वॉलेट्स पर मिलेगा। इससे पहले भी कंपनी ने नवंबर के महीने में इस प्लान को लॉन्च किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

किया है कई कंपनियों से करार

jio users to get 2599 rupees cashback offer by recharging this much amount

जियो ने इस ऑफर के लिए कई सारी डिजिटल पेमेंट वॉलेट कंपनियों से पार्टनरशिप की है जिसमें अमेजॉन पे, एक्सिस पे, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक, पेटीएम और फोनपे शामिल हैं। नए ग्राहकों को अमेजॉन पे से रिचार्ज करने पर 99 रुपये का कैशबैक मिलेगा, इसके लिए NEWJIO प्रोमोकोड अप्लाई करना होगा।

पुराने ग्राहकों को भी मिलेगा कैशबैक
वहीं पेटीएम से रिचार्ज करने वाले नए यूजर्स को 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा, इसके लिए भी ऊपर वाला ही कोड अप्लाई करना होगा। वहीं नए यूजर्स को फोनपे पर 75 रुपये, मोबिक्विक पर 300 रुपये, एक्सिसपे  पर 100 रुपये और फ्रीचार्ज पर 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा मौजूदा ग्राहकों को अमेजॉन पे, पेटीएम, फोनपे, मोबिक्विक और एक्सिसपे से क्रमशः 20,15, 30, 149 और 35 रुपये का तुरंत कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed