फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   jandhan account holders get this big relief from banks will be benefited

जन धन खाताधारकों को बैंकों से मिली ये बड़ी राहत, होगा फायदा

Sun, 26 Nov 2017 12:38 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
jandhan account holders get this big relief from banks will be benefited

SBI समेत देश भर के प्रमुख बैंकों ने खाताधारकों को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद से शहरों के हिसाब से खाते में हर महीने मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया, जिसके न करने पर खाते से पैसा कटने लगा है। एसबीआई के अलावा सभी प्राइवेट और पीएनबी

विज्ञापन


बैंकों में प्रत्येक खाताधारकों को नहीं रखना होता है बैलेंस
हालांकि बैंकों ने पहले यह नियम सभी तरह के सेविंग खाताधारकों पर लागू किया था, लेकिन अब इसमें कुछ विशेष तरह के खातों को इस नियम से ढील दे दी है। 

इतना रखना होता था मिनिमम बैलेंस
बैंकों के नियमों के अनुसार, मेट्रो शहरों के खाताधारकों को 3 हजार रुपये, बड़े टियर टू शहरों में भी 3 हजार रुपये, छोटे शहरों में 2 हजार रुपये और गांव-देहात में 1000 रुपये खाते में रखना अनिवार्य है। पहले मेट्रो शहरों में यह सीमा 5 हजार रुपये थी, जिसको एसबीआई ने घटा दिया था। 
विज्ञापन


एसबीआई ने दी यह राहत
अब देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने जनधन खाता, सैलरी अकाउंट, स्टूडेंट अकाउंट, स्टाफ अकाउंट को मिनिमम बैलेंस रखने की अनिवार्यता खत्म कर दी है। इसके साथ पेंशन खाताधारकों, सरकार की किसी स्कीम के तहत खोले गए अकाउंट्स और 18 साल से कम उम्र के बच्चों के खोले गए अकाउंट को भी इससे बाहर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने घटा दी है पेनाल्टी 
बैंक ने अब मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगाई जाने वाली पेनाल्टी को भी घटा दिया है। अब छोटे शहरों और गांव-देहात में खोले गए अकाउंट में 20 से लेकर के 40 रुपये कटते हैं। अर्बन और मेट्रो शहरों में यह पेनाल्टी 30 से 50 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed