{"_id":"57d946094f1c1b193bd48efb","slug":"jaitley-launches-new-web-portal-for-pensioners","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनभोगियों के लिए राह हुई आसान, आ गया नया सर्विस पोर्टल","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
पेंशनभोगियों के लिए राह हुई आसान, आ गया नया सर्विस पोर्टल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
जेटली
- फोटो : Getty
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने पेंशनरों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए वेब रिस्पांसिव पेंशनर्स सर्विस पोर्टल को लांच किया है। इसे केन्द्रीय पेंशन लेखा कार्यालय -सीपीएओ- ने विकसित किया है।
विज्ञापन
जेटली ने बुधवार को लेखा महानियंत्रक -सीजीए- के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद पेंशनरों के लिए विकसित वेब रिस्पांसिव पोर्टल को लांच किया। इस पोर्टल पर देशभर के पेंशनर अपने मामलों की ताजा स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही पेंशन भुगतान की प्रक्रिया विभाग से होते हुए बैंक तक पहुंची है या नहीं, इसकी भी जानकारी मिल सकती है। इस अवसर पर वित्तमंत्री ने कहा कि समय बीतने के साथ साथ सरकार का राजस्व और खर्च, दोनों बढ़ा है।
विज्ञापन
ऐसे परिवेश में लेखा महानियंत्रक कार्यालय पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेट सिस्टम -पीएफएमएस- जैसे आईटी कदमों से कार्य को आसान बनाया है। इसके साथ ही इसने कर के अलावा अन्य स्रोत से मिलने वाले राजस्व के लिए नॉन टैक्स रेवेन्यू पोर्टल -एनटीआरपी- भी बनाया गया है। इससे भी सकार को आसानी हो गई है।