{"_id":"e6c626cc-433d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"it-is-not-difficult-to-open-saving-account-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल नहीं है बैंक में बचत खाता खुलवाना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
मुश्किल नहीं है बैंक में बचत खाता खुलवाना
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Tue, 11 Dec 2012 08:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप जिस बैंक में अपना बचत खाता (सेविंग अकाउंट) खोलना चाहते हैं। सबसे पहले, खाता खोलने का फॉर्म उस बैंक की निकटतम शाखा से लें या उसकी वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
--फार्म के साथ आपको निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल या किसी प्रतिष्ठित संस्था द्वारा जारी पहचान पत्र) देना होगा। किराये पर हैं तो किरायानामा के साथ मकान मालिक का बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल भी प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
--फार्म के साथ आपको दो पासपोर्ट आकार की फोटो संलग्न करनी होगी।
--कागजात जमा कराते समय बैंक मूल प्रतियां दिखाने को कह सकता है।
--इनके साथ आपको अब पैन प्रस्तुत करना होगा या आपको फार्म 60/61, जैसी भी स्थिति हो, पर घोषणा करनी होगी।
--बैंक की पहचान वाले किसी खाताधारक से आपको अपनी पहचान करानी होती है। बेहतर होगा यदि उसका खाता उसी शाखा में हो और पिछले 6 माह से संतोषजनक रूप से चल रहा हो।
विज्ञापन
अलग-अलग होती हैं न्यूनतम जमा राशियां
बचत खाता खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशियां अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग होती हैं। आमतौर पर बैंक शहरी, अर्धशहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के हिसाब से बचत खाता खोलने की न्यूनतम राशि की सीमा तय करते हैं।
बच्चों को भी बैंकिंग से जोड़ें
स्कूल जाने वाले बच्चों के भी बैंक में अलग खाता खुलवाएं। कोशिश करें कि वे अपने पॉकिट खर्च का रखरखाव इसी खाते के माध्यम से करें। इससे उनमें बैंकिंग और बचत की व्यावहारिक शिक्षा मिलेगी। छात्रों के खाते के लिए बैंक अमूमन जीरो बैलेंस एकाउंट की सुविघा देते हैं और पढ़ाई के काम आने वाले ड्राफ्ट आदि के लिए कोई शुल्क भी नहीं लेते।