फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   IRDAI said to insurers to offer standard health policies with maximum sum insured Rs 5 lakh

खुशखबर: बीमा कंपनियां पेश करेंगी एक से पांच लाख रुपये तक की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी

Fri, 03 Jan 2020 11:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jan 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
IRDAI said to insurers to offer standard health policies with maximum sum insured Rs 5 lakh

बेहतर जिंदगी के लिए हमें स्वास्थ्य बीमा अवश्य खरीदनी चाहिए। ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बीमा कंपनियां अलग-अलग प्रकार की व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराती है। इन सभी पॉलिसी में ग्राहकों को खास सुविधाएं मिलती हैं। अब भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) ने बीमा कंपनियों को एक लाख से पांच लाख रुपये तक की व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी उपलब्ध कराने को कहा है। इस उत्पाद को एक अप्रैल 2020 से पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

इरडा ने दिए दिशानिर्देश 

इस संदर्भ में इरडा ने गुरुवार को दिशानिर्देश जारी किए हैं। इरडा ने कहा है कि, 'ग्राहकों के लिए कई तरह के इंश्योरेंस पॉलिसी के उत्पाद उपलब्ध हैं। प्रत्येक उत्पाद में ग्राहकों को कई सविधाएं मिलती हैं। लेकिन सही उत्पाद का चयन करना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसलिए इरडा ने बीमा कंपनियों के लिए व्यक्तिगत चिकित्सा बीमा उत्पाद की पेशकश करने के लिए अनिवार्य कर दिया है। 

विज्ञापन

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी होगा उत्पाद का नाम 

इरडा के अनुसार, इस उत्पाद का नाम आरोग्य संजीवनी पॉलिसी होगा। इसके बाद कंपनियां इसमें अपना नाम जोड़ सकती हैं। इरडा ने कहा है कि दस्तावेजों में इसे छोड़कर किसी अन्य नाम का जिक्र नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं, नियामक ने यह भी कहा है कि यह बीमा उत्पाद पोर्टेबल होगा और इसका प्रीमियम राज्यों या क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग नहीं होकर पूरे देश में एकसमान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों को होगा फायदा

आरोग्य संजीवनी पॉलिसी उपभोक्ताओं की आधारभूत चिकित्सा जरूरतों की कवरेज देगा। बता दें कि इसके तहत अधिकतम पांच लाख रुपये और न्यूनतम एक लाख रुपये का कवरेज होगा। साथ ही इसमें एड-ऑन या वैकल्पिक कवरेज की पेशकश नहीं होगी। इरडा ने कहा है कि बीमा कंपनियां जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनसार, इस मानक उत्पाद की कीमतें निर्धारित कर सकती हैं।

इन खर्चों को किया जाएगा शामिल

  • अस्पताल में भर्ती होने का खर्च
  • एक सीमा तक मोतियाबिंद के इलाज का खर्च
  • किसी बीमारी या चोट के कारण आवश्यक प्लास्टिक सर्जरी 
  • दांतों के इलाज का खर्च
  • सभी प्रकार का डे-केयर इलाज 
  • प्रति भर्ती पर अधिकतम दो हजार रुपये का एंबुलेंस शुल्क 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed