फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   IRDA says Insurance Companies Will Give 5 Percent Discount On Corona Armor Policy To Doctors and Health Workers

खुशखबर: कोरोना कवच पॉलिसी में डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों को पांच फीसदी छूट देंगी कंपनियां

Wed, 15 Jul 2020 10:58 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jul 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
IRDA says Insurance Companies Will Give 5 Percent Discount On Corona Armor Policy To Doctors and Health Workers
इंश्योरेंस - फोटो : social media

बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना कवच प्रीमियम पर पांच फीसदी छूट देने को कहा है। नियामक ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि अस्पताल पॉलिसी शर्तों के अनुरूप बीमित व्यक्ति के नकद रहित (कैशलेस) इलाज से इनकार नहीं करे।

विज्ञापन


इरडा के निर्देश पर सभी 30 साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियां जो स्वास्थ्य बीमा देती हैं, कोविड केंद्रित स्वास्थ्य पॉलिसी देना शुरू कर दिया है। इसे कोरोना कवच कहा जाता है। इरडा ने एक विज्ञप्ति में कहा कि, 'कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान में स्वास्थ्य क्षेत्र ने जो योगदान दिया है, उसको देखते हुए बीमा कंपनियां कोरोना कवच के लिये डॉक्टरों और अन्य स्वासथ्यकर्मियों को पांच फीसदी छूट देंगी।' 
विज्ञापन


एक अन्य बयान में इरडा ने कहा कि कुछ रिपोर्ट में अस्पतालों द्वारा मरीजों को बीमा पॉलिसी के बावजूद कोविड-19 के इलाज के लिये 'कैशलेस' सुविधा नहीं देने की बात कही गयी है। नियामक ने कहा कि पॉलिसीधारक संबंधित बीमा कंपनी/टीपीए के नेटवर्क में शामिल सभी अस्पतालों में 'कैशलेस' इलाज के हकदार हैं। इरडा ने बीमा कंपनियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अस्पताल पॉलिसी शर्तों के अनुरूप बीमित व्यक्ति के कैशलेस इलाज से इनकार नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे जानते हैं 'कोरोना कवच' पॉलिसी और इसके प्रीमियम व अवधि से जुड़ी जानकारी।

क्या है कोरोना कवच पॉलिसी?
इरडा के निर्देश पर कई बीमा कंपनियों ने कोरोना कवच पॉलिसी बाजार में उतार दी है। 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर वाली इस पॉलिसी का प्रीमियम 447 रुपये से शुरू हो रहा है।

इतनी होगी अवधि
बीमा नियामक इरडा ने सभी कंपनियों को कोविड-19 से इलाज के लिए विशेष बीमा पॉलिसी लाने का निर्देश दिया था। इसकी अवधि 3.5 महीने से 9.5 महीने तक होगी और संक्रमित व्यक्ति को घर पर इलाज में हुए कर्ज का भी क्लेम दिया जाएगा।

अस्पताल का खर्च भी होगा शामिल
एचडीएफसी एर्गो ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर जांच में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के अस्पताल का खर्च इस पॉलिसी में शामिल होगा। संक्रमण से प्रभावी अन्य बीमारियों और एंबुलेंस का खर्च भी शामिल रहेगा, जिसमें 14 दिन तक घर पर इलाज की सुविधा होगी। 

आगे जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान सस्ता पड़ेगा।

इतना होगा प्रीमियम 
बजाज आलियांज ने बताया कि प्रीमियम 447 रुपये से लेकर 5,630 रुपये और जीएसटी होगा। इसमें अस्पताल के रोजाना नकद खर्च का वैकल्पिक कवर भी होगा जिसका प्रीमियम 3 रुपये से 620 रुपये और जीएसटी रहेगा। 35 साल तक उम्र के व्यक्ति को 50 हजार तक की पॉलिसी 447 रुपये और जीएसटी के प्रीमियम पर मिल जाएगी। सभी प्रीमियम एकमुश्त जमा किए जाएंगे और देशभर में इनकी दरें भी समान होंगी।

सस्ता पड़ेगा फैमिली प्लान
मैक्स बूपा हेल्थ इंश्योरेंस के एमडी-सीईओ कृष्णन रामचंद्रन ने बताया कि हमारी कीमतें काफी सस्ती हैं। 31-55 साल के व्यक्ति को 2.5 लाख रुपये का कवर सिर्फ 2,200 रुपये के प्रीमियम पर दिया जा रहा है।

अगर दो व्यस्क और एक बच्चे का साथ बीमा कराते हैं, तो इसका प्रीमियम 4,700 रुपये पड़ेगा। यानी परिवार का एकसाथ बीमा कराने पर प्रीमियम सस्ता पड़ेगा। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने भी कोरोना कवच स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी शुक्रवार को जारी कर दी है, जो 50 हजार से 5 लाख रुपये तक कवर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed