{"_id":"5e68a7748ebc3ef3f931215a","slug":"irda-guidelines-on-handling-of-health-insurance-medical-claims-reported-under-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस: कैसी भी हेल्थ पॉलिसी हो, मिलेगा बीमा का लाभ, आईआरडीए का निर्देश","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कोरोनावायरस: कैसी भी हेल्थ पॉलिसी हो, मिलेगा बीमा का लाभ, आईआरडीए का निर्देश
Wed, 11 Mar 2020 02:32 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 11 Mar 2020 02:32 PM IST
सार
भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए देशभर में लोग सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस बीच भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने बीमा कंपनियों को पॉलिसी में कोविड 19 का मेडिकल कवर जोड़ने का निर्देश दिया है। इरडा ने कहा है कि मौजूदा समय में जिस इंश्योरेंस में अस्पताल का खर्च शामिल है, उसमें कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोनावायरस (कोविड 19) से जुड़े खर्च को शीघ्र शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये निर्देश इरडा अधिनियम, 1999 की धारा 14 (2) (e) के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं और तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इसके लिए सक्षम अधिकारी की स्वीकृति है।
विज्ञापन
इरडा ने दिया निर्देश
पहले कोरोनावायरस से लड़ने के लिए इरडा ने बीमा कंपनियों से ऐसी पॉलिसियां लाने को कहा था जिनमें कोरोनावायरस के इलाज का खर्च भी कवर हो। इरडा ने निर्देश दिया है कि अस्पताल में भर्ती होने का खर्च और क्वारंटीन पीरियड के दौरान चल रहे उपचार का खर्च पॉलिसी के नियम और शर्तों के अनुसार मौजूदा नियामक ढांचे में शामिल किया जाए।
यह भी पढ़ें: इस सरकारी स्कीम से हर माह मिलेगी 10,000 रुपये तक की पेंशन, 31 मार्च है आखिरी तारीख
विशिष्ट बीमारियों के लिए मिलेंगी पॉलिसी
जरूरत आधारित स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराने के तहत बीमा कंपनियां विभिन्न उत्पादों से संबंधित बीमारियों के लिए उत्पाद उपलब्ध करा रही हैं। इनमें मच्छरों आदि से होने वाली बीमारियां शामिल हैं।
कोरोना से संबंधित दावों का तेजी से हो निपटान
बीमा नियामक ने बीमा कंपनियों से कहा है कि वे कोरोनावायरस के इलाज से संबंधित दावों का तेजी से निपटान करें। इरडा ने कहा कि जिन मामलों में अस्पताल में भर्ती होने का खर्च कवर हो, बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि कोविड-19 से संबंधित मामलों का तेजी से निपटान किया जाए।
भारत में मरीजों की कुल संख्या 60
भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 60 हो गई है। कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जिसके कोरोनावायरस से संक्रमित होने का संदेह था। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर में कोरोनावायरस का कहर है। इससे हजारों लोगों की मौत हो गई है।