फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   IPO market News companies Collect 2.5 billion dollar in three months

आईपीओ बाजार: कंपनियों ने तीन महीने में जुटाए 2.5 अरब डॉलर

Thu, 22 Apr 2021 01:08 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 22 Apr 2021 01:08 AM IST
सार

  • ईवाई इंडिया ने कहा...पहली तिमाही में अच्छा रहा आईपीओ बाजार
  • पहली तिमाही में आईपीओ का बाजार अच्छा रहा
  •  देश के पूंजी बाजार में तेजी को देखते हुए दूसरी तिमाही में भी आईपीओ बाजार में तेजी का अनुमान है

विज्ञापन
IPO market News companies Collect 2.5 billion dollar in three months
IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

भारतीय कंपनियों ने इस साल तीन महीने में आरंभिक सार्वजनिक निर्गमों (आईपीओ) से 2.57 अरब डॉलर जुटाए। ईवाई इंडिया के मुताबिक, जनवरी से मार्च के बीच कुल 22 आईपीओ जारी किए गए, जिनमें पांच लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमई) क्षेत्र के थे। पहली तिमाही में 63.4 करोड़ डॉलर के साथ इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (आईआरएफसी) का आईपीओ सबसे बड़ा रहा। इस दौरान वैश्विक स्तर पर 430 आईपीओ के जरिए 105.6 अरब डॉलर जुटाए गए। 

विज्ञापन


परामर्श कंपनी ने बुधवार को कहा कि 2021 की पहली तिमाही में उपभोक्ता उत्पाद एवं खुदरा, औद्योगिक उत्पाद, वाहन और परिवहन क्षेत्र की कंपनियों ने आईपीओ लाने में रुचि दिखाई। पहली तिमाही में आईपीओ का बाजार अच्छा रहा। देश के पूंजी बाजार में तेजी को देखते हुए दूसरी तिमाही में भी आईपीओ बाजार में तेजी का अनुमान है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अब तक आईपीओ की संख्या के लिहाज से भारत वैश्विक स्तर पर नौवें स्थान पर रहा। बीएसई और एनएसई में 2021 की पहली तिमाही में कुल 17 आईपीओ आए, जबकि 2020 की पहली तिमाही में एक और चौथी तिमाही में 10 आईपीओ आए थे। इस तरह, बीएसई और एनएसई में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले आईपीओ में 1,600 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि चौथी तिमाही के मुकाबले यह 70 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed