फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investment tips what are international funds and whom should invest in international funds mutual fund investment

निवेश के मंत्र 31: इंटरनेशनल फंड में जोखिम के साथ ज्यादा रिटर्न भी, जानें फंड में निवेश के फायदे

Wed, 27 May 2020 04:53 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 27 May 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार
  • निवेशक अपने पोर्टफोलियो में जोड़ें इंटरनेशनल फंड
  • देश के बाहर निवेश करना है तो चुनें इंटरनेशनल फंड
  • अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों के बाजारों में कर सकते हैं निवेश
loader
investment tips what are international funds and whom should invest in international funds mutual fund investment
इंटरनेशनल फंड में निवेश - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

हर निवेशक को निवेश से पहले यह सलाह दी जाती है कि अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन जरूर रखें। सिर्फ एक ही स्कीम में निवेश कभी ना करें, पोर्टफोलियो में हर तरह की स्कीम का एक्सपोजर होना चाहिए। वैसे ही अगर भारत से बाहर निवेश करना है तो इंटरनेशनल फंड में निवेश कर सकते हैं।



इंटरनेशनल फंड में निवेश से निवेशक के निवेश का नजरिया बड़ा हो जाता है। इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से पहले हमेशा याद रखें कि जिस स्कीम या बाजार में निवेश कर रहे हैं वो विकसित होना चाहिए, जो 70-80 साल से चल रहा हो। इंटरनेशनल फंड के बारे में ज्यादा विस्तार से जानते हैं...

इंटरनेशनल फंड क्या होते हैं?

इंटरनेशनल फंड ऐसे फंड होते हैं जो देश के बाहर की कंपनियों में अपना पैसा लगाते हैं। ऐसे फंड में निवेश करने का मतलब है कि आप अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों के बाजारों में पैसा लगा रहे हैं। इन फंड में निवेश करने का जोखिम ज्यादा होता है लेकिन रिटर्न भी ज्यादा मिलने की संभावना होती है।

निवेशक अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन करने और बेहतर एक्सपोजर के लिए इंटरनेशनल फंड का रुख कर सकता है। अगर लंबी अवधि के नजरिए के लिए निवेश करना है तो इंटरनेशनल फंड में निवेश कर सकते हैं और अलग अलग देशों के बाजारों में अपनी निवेश की राशि लगा सकते हैं ताकि जोखिम को कम किया जा सके।

इंटरनेशनल फंड में निवेश क्यों करें?

  • इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से भौगोलिक डाइवर्सिफिकेशन मिल जाता है। अगर एक देश में वृद्धि दर कम है तो आप अपना पैसा अलग अलग देशों के बाजार में लगाकक जोखिम कम सकते हैं।
  • इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से उस देश की अर्थव्यवस्था और सरकार की ओर से बनाई जा रही योजनाओं की जानकारी आपको मिलेगी। इसमें म्यूचुअल फंड एएमसी आपकी सहायता कर सकती हैं।
  • कई देशों के बाजारों में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि करंसी एक्सचेंज की दरों में बदलाव आ सकता है।
  • इंटरनेशनल फंड में निवेश करने से पहले अपने स्तर पर शोध जरूर करें और जो आपके निवेश की रणनीति बनाते हैं उनसे सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed