फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investment option upcoming IPO in april 2021 and earn money

बंपर कमाई का मौका: बाजार में हलचल जारी, अप्रैल में आ सकते हैं ये छह आईपीओ

Sat, 03 Apr 2021 03:16 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 03 Apr 2021 03:16 PM IST
सार

  • साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा।
  • 2021 में आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है।
  • अप्रैल 2021 में कम से कम छह आईपीओ बाजार में दस्तक दे सकते हैं। 

विज्ञापन
investment option upcoming IPO in april 2021 and earn money
आईपीओ में निवेश का मौका - फोटो : pixabay

विस्तार

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। 

विज्ञापन

आईपीओ बाजार में हलचल जारी
आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। 
विज्ञापन

इस महीने आ सकते हैं कम से कम छह आईपीओ
नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2021 में कम से कम छह आईपीओ बाजार में दस्तक दे सकते हैं। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। आइए जानते हैं अप्रैल में आपको किन कंपनियों में निवेश का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैक्रोटेक डेवलपर्स

  • सात अप्रैल को लॉन्च होगा और नौ अप्रैल तक खुला रहेगा। 
  • प्रति शेयर कीमत का दायरा - 483 रुपये से 486 रुपये।
  • आईपीओ में 2,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। 

केआईएमएस हॉस्पिटल्स

  • कंपनी ने 700 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज फाइल किए हैं। 
  • डीआरएचपी के मुताबिक इस इश्यू में 200 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल हैं। 
  • प्रमोटर और मौजूदा शेयरधारक 2,13,40,931 शेयरों की बिक्री करेंगे।

सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिशन फॉर्जिंग्स (सोना कॉमस्टार)

  • कंपनी की 6000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 
  • आईपीओ में 300 करोड़ रुपये के ताजा शेयर होंगे। 
  • कंपनी की स्थापना 1995 में की गई थी। 
  • कंपनी अमेरिका, यूरोप और चीन को भी निर्यात करती है।

सेवन आइलैंड्स शिपिंग

  • कंपनी को 600 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी मिली है। 
  • इसमें 400 करोड़ रुपये के ताजा शेयर शामिल हैं। 
  • एफआईएच मॉरीशस इन्वेस्टमेंट्स 200 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। 

आधार हाउसिंग फाइनेंस

  • ब्लैकस्टोन के निवेश वाली यह कंपनी मॉर्टगेज फाइनेंसर है। 
  • कंपनी ने 7300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। 
  • आधार हाउसिंग फाइनेंस की स्थापना 2010 में हुई थी।

डोडला डेयरी 

  • माना जा रहा है कि डोडला डेयरी के आईपीओ में 50 करोड़ रुपये के ताजा शेयर होंगे। 
  • कंपनी के प्रमोटर्स इसके जरिए करीब एक करोड़ तक के इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed