फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investment option Goair Files Initial Documents For Ipo Worth Rs 3600 Crore

निवेश का मौका: बजट एयरलाइंस गोएयर लाएगी IPO, 3600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Fri, 14 May 2021 12:24 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 12:24 PM IST
सार

बजट एयरलाइंस गोएयर ने 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करा दिए हैं। कंपनी ने अपने ब्रांड नाम को बदलकर 'गो फर्स्ट' किया है।

विज्ञापन
investment option Goair Files Initial Documents For Ipo Worth Rs 3600 Crore
गोएयर - फोटो : ट्विटर

विस्तार

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। बजट एयरलाइंस गोएयर ने 3,600 करोड़ रुपये का आईपीओ जारी करने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज जमा करा दिए हैं। कंपनी ने अपने ब्रांड नाम को बदलकर 'गो फर्स्ट' किया है।

विज्ञापन


15 साल से परिचालन में है कंपनी
वाडिया समूह द्वारा प्रवर्तित यह एयरलाइन पिछले 15 साल से परिचालन में है। आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल शुरुआती तौर पर कर्ज के भुगतान के लिए किया जाएगा। जमा किए गए मसौदा दस्तावेज के मुताबिक एयरलाइन शेयरों की बिक्री के जरिए 3,600 करोड़ रुपये तक जुटाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


इसके लिए होगा राशि का इस्तेमाल 
कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल उसके बकाए कर्ज का पूर्ण रूप से अथवा आशिंक तौर पर समय से पहले अथवा नियमित समय पर होने वाले भुगतान में किया जाएगा। इसके साथ ही विमानों के पट्टा किराया भुगतान और भविष्य के रख-रखाव में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए साख पत्रों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल ईंधन कंपनी इंडियन आयल कार्पोरेशन के बकाए का पूर्ण अथवा आंशिक तौर पर भुगतान करने के लिये भी किया जाएगा। कंपनी के अन्य सामान्य कार्यों में भी इसका इस्तेमाल होगा।

2020 में समाप्त वित्त वर्ष में हुआ था 1,270.74 करोड़ रुपये का घाटा
मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष में गोएयर को 1,270.74 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि उसकी कुल आय 7,258.01 करोड़ रुपये रही थी। हाल ही में एयरलाइन को गोएयर से गोफर्स्ट के तौर पर नया ब्रांड नाम देने के बाद सीईओ कौशिक खोना ने कहा कि पिछले 15 साल के चुनौतीपूर्ण समय में एयरलाइन लगातार मजबूती के साथ खड़ी रही है।

क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।


आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed