फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investment in SIP increased for first time in seven months in october

सामान्य हो रही हैं निवेशकों के लिए स्थितियां, सात माह में पहली बार बढ़ा SIP निवेश

Thu, 03 Dec 2020 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 03 Dec 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Investment in SIP increased for first time in seven months in october
निवेश - फोटो : pixabay

लगातार छह महीनों की गिरावट के बाद अक्तूबर में एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 7,800 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पता चलता है कि खुदरा निवेशकों के लिए स्थितियां सामान्य हो रही हैं। सितंबर में यह आंकड़ा 7788 करोड़ रुपये का था। अगस्त में 7791 करोड़ रुपये, जुलाई में 7831 करोड़ रुपये, जून में 7917 करोड़ रुपये, मई में 8123 करोड़ रुपये, अप्रैल में 8376 करोड़ रुपये और मार्च में यह 8641 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


हालांकि शेयरखान के हेड (इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशंस) गौतम कालिया ने कहा कि एसआईपी के जरिए निवेश में वृद्धि मुनाफा वसूली को प्रेरित कर सकती है, जैसा कि हम नवंबर के इक्विटी प्रवाह के प्रारंभिक आंकड़ों में देख रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एमफी) के आंकड़ों से पता चला कि उद्योग ने पिछले महीने एसआईपी मार्ग के माध्यम से 7,800 करोड़ रुपये जुटाए। 
विज्ञापन


आठ महीनों में हुआ 55627 करोड़ का निवेश
यह इस साल मार्च के बाद एसआईपी के माध्यम से निवेश की किसी भी महीने की पहली वृद्धि है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष 2020-21 के पहले आठ महीनों में एसआईपी के माध्यम से निवेश 55,627 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा निवेशकों का बढ़ेगा भरोसा 
कालिया ने कहा कि, 'माह दर माह वृद्धि भले ही मामूली है, लेकिन यह बताता है कि खुदरा निवेशक सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं। शेयर बाजारों में हालिया तेजी से भी खुदरा निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और वे अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता देखेंगे।'


म्यूचुअल फंड में 3.37 करोड़ से अधिक एसआईपी खाते
मालूम हो कि अक्तूबर में कुल 11.27 लाख एसआईपी रजिस्टर्ड हुए थे, जबकि 7.87 लाख बंद किए गए थे। यानी अक्तूबर के लिए नेट एडीशन 3.4 लाख रहा है। मौजूदा समय में म्यूचुअल फंड में 3.37 करोड़ से अधिक एसआईपी खाते हैं, जिसके माध्यम से निवेशक नियमित रूप से भारतीय म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed