फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Investment in NPS is a profitable deal, you will get more than 1 lakh monthly pension on saving 400 Rupees daily

Investment Plan: एनपीएस में निवेश फायदे का सौदा, रोज 400 रुपये की बचत पर मिलेगी 1 लाख से ज्यादा मासिक पेंशन

Wed, 03 Nov 2021 11:17 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 03 Nov 2021 11:17 AM IST
सार

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो 400 रुपए रोजाना बचाने से आपको हर महीने 1.78 लाख रुपये तक मिल सकते हैं। 

विज्ञापन
Investment in NPS is a profitable deal, you will get more than 1 lakh monthly pension on saving 400 Rupees daily
छोटी सी बचत का बड़ा फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Getty

विस्तार

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा निवेश विकल्प है। इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट की ओर से संचालित किया जाता है। यानी यह योजना सीधे तौर पर सरकार से जुड़ी योजना है। आपकी सेवानिवृत्ति के दौरान वित्तीय कमी से बचने के लिए, वित्तीय योजनाकार युवा पेशेवरों को इसमें निवेश की सलाह देते हैं। इस योजना के तहत आप प्रतिदिन 400 रुपये या हर महीने 12000 रुपये बचाकर, सेवानिवृत्ति पर 3 करोड़ रुपये और मासिक पेंशन 1 लाख रुपये प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन


गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभदायक
अक्सर यह देखा गया है कि वेतनभोगी व्यक्ति (ज्यादातर गैर-सरकारी कर्मचारी), जिन्हें अपने नियोक्ताओं से पेंशन नहीं मिलती है, अगर उनका सेवानिवृत्त जीवन 10-15 साल से आगे बढ़ जाता है, तो उन्हें वित्तीय कमी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि वे ज्यादातर अपनी मेहनत की कमाई को अपने रिटायरमेंट कॉर्पस की सुरक्षा के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट में लगाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, वे अपनी बचत को एनपीएस जैसी योजना में  निवेश करके अपनी सेवानिवृत्ति के लिए एक बड़ा कोष जमा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कहां कर सकते हैं इन्वेस्टमेंट 
इस योजना में आपकी पर्सनल सेविंग्स पेंशन फंड में तब्दील की जाती है। पीएफआरडीए की तरफ से सरकारी बांड, बिल, कॉरपोरेट डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया जाता है। इसके तहत आप जितना निवेश करते हैं, उस पर मिलने वाले रिटर्न पर ही आपको सालों साल बढ़ोतरी मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनपीएस को इस तरह समझें 
एनपीएस के नियमों के अनुसार, नेट एनपीएस मैच्योरिटी अमाउंट के कम से कम 40 फीसदी से एन्युटी खरीदना आवश्यक है। वहीं अगर कोई निवेशक इस लिमिट को बढ़ाना चाहता है तो बढ़ा भी सकता है। अगर कोई निवेशक इक्विटी-डेब्ट एक्सपोजर को 60:40 के अनुपात में रखते हुए 30 सालों तक अपने एनपीएस खाते में हर महीने 12,000 रुपये का निवेश करता है और शुद्ध एनपीएस मैच्योरिटी इनकम से 40 फीसदी एन्युटी खरीदता है, तो इसमें इन्वेस्ट पर 10 फीसदी रिटर्न मानते हुए उसे 1,64,11,142 रुपये लंप सम इनकम और 54,704 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। 

बढ़ती महंगाई के दौर में बेहतर निवेश 
चूंकि भारत में मुद्रास्फीति ऐतिहासिक रूप से उच्च बनी हुई है, सेवानिवृत्त लोगों को उनके सावधि जमा निवेश से मिलने वाली ब्याज आय हर गुजरते साल के साथ कम होती जा रही है। वे अपने खर्चों को पूरा करने के लिए मूलधन से वापस लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) एक ऐसा फासदेमंद साधन है, जो हर महीने कम राशि का निवेश करके सेवानिवृत्ति के लिए एक बड़ा कोष जमा करने में मदद कर सकता है। एनपीएस में निवेश करने से आपको जीवित रहने तक एक निश्चित मासिक पेंशन मिलेगी और सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त राशि भी मिलेगी। 

60 फीसदी कर-मुक्त राशि निकालने की सुविधा
कर और निवेश विशेषज्ञ बलवंत जैन कहते हैं, एक ग्राहक एनपीएस से अपनी परिपक्वता राशि का अधिकतम 60 फीसदी कर-मुक्त एकमुश्त के रूप में निकाल सकता है और शेष राशि के साथ उसे जीवन बीमा कंपनी से एक वार्षिकी खरीदनी होगी। इसमें रिटायरमेंट की उम्र पर आपको खाते में जुटी रकम का कम से कम 40 फीसदी एन्युटी प्लान खरीदने में लगाना पड़ता है।


80सी के तहत आयकर छूट
बलवंत जैन के अनुसार, एनपीएस खाताधारक को धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपए तक और धारा 80 सीसीडी के तहत अतिरिक्त 50,000 रुपए तक की आयकर छूट मिलती है। वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, इक्विटी सेविंग फंड्स का पिछले 10 साल का सालाना रिटर्न 8 फीसदी से ज्यादा रहा है। अगर हम यह मान लें कि ये रिटर्न भविष्य में भी बने रहेंगे तो आपकी निवेश राशि बढ़ती रहेगी, भले ही आप एसडब्ल्यूपी (1.5 लाख * 12 रुपये) के माध्यम से सालाना 6 फीसदी कॉर्पस (3 करोड़ रुपये) निकाल लें। हाल ही में एनपीएस में प्रवेश की आयु को 18-65 से संशोधित कर 18-70 किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed