फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   investing in real estate is good in chandigarh

‘सिटी ब्यूटीफुल’ में रीयल एस्टेट ही गोल्ड

Mon, 12 Nov 2012 08:21 PM IST
नई दिल्ली/चंडीगढ़/अरविंद वाजपेयी
नई दिल्ली/चंडीगढ़/अरविंद वाजपेयी Updated Mon, 12 Nov 2012 08:21 PM IST
विज्ञापन
investing in real estate is good in chandigarh

ट्राइसिटी में निवेश का नजरिया अब बदल गया है। परंपरागत बीमा पॉलिसियों और यूलिप में निवेश करने की परंपरा चली गई है और शेयर से भी लोग कट चुके हैं। अब लोगों का रुख हो गया है रीयल एस्टेट और सोने पर।

विज्ञापन


ट्राइसिटी में एक ओर बैंकिंग स्कीम, शेयर, म्यूचुअल फंड के साथ अन्य बचत योजनाएं प्रतिमाह दस हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही हैं, वहीं  रीयल एस्टेट की स्थिति जरा अलग है। यहां रीयल्टी कंपनियों की चांदी है। ट्राइसिटी में प्रतिदिन बीस हजार करोड़ रुपये का कारोबार अनुमानित है।
विज्ञापन


मनमीत बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के जीएम सचिन वर्मा का कहना है कि रीयल एस्टेट अब कमाऊ पूत हो चुका है। प्रॉपर्टी में रुपया जितनी तेजी से बढ़ता उतनी तेजी के साथ कुछ भी नहीं बढ़ रहा। ऐसे में ट्राइसिटी और उसके निकटवर्ती इलाकों में लोगों की पहली पसंद प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना सौ फ्लैट की बुकिंग
जमुना अपार्टमेंट खरड़ के चेयरमैन ललित बंसल ने कहा कि ट्राइसिटी में प्रतिदिन के औसतन सौ फ्लैट बुक होते हैं। ज्यादातर लोग रहने के लिए नहीं, बल्कि किराये पर लगाने के लिए फ्लैट खरीद रहे हैं। रीयल्टी में निवेश की दर 20-25 फीसदी की दर से बढ़ा है। सिटी के बैंकों की बात करें तो बैंकों का बिजनेस बीस फीसदी बढ़ा है। वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंकों की आय में 20 हजार करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसमें एफडी और अन्य स्कीमें शामिल हैं। पीएनबी के एक अधिकारी के अनुसार बैंकिंग बिजनेस में तेजी आ रही है, जिसकी वजह हैं बैंक के बढ़ते लोन।

डाकघर योजनाओं से दूर भाग रहे निवेशक
बैंकों की जमा दर में बढ़ोतरी होते ही निवेशकों ने डाक विभाग की योजनाओं से किनारा करना शुरू कर दिया है। डाक योजनाओं में पांच से सात फीसदी की मामूली वृद्धि ही दर्ज की गई है।


सोने-चांदी के निवेश में बढ़ी रुचि
सोना-चांदी अब लोगों के लिए निवेश का भी जरिया बन गया है। सराफा कारोबारियों की मानें, तो निवेश सोने में सीधे भी हो रहा है और गोल्ड फंड व ई-गोल्ड के रूप में भी। विक्सन सिक्योरिटी के प्रमुख वी कुमार ने कहा कि रीयल एस्टेट में निवेश के बाद यही वह सेग्मेंट है, जिसको शहर के आम निवेशक पसंद कर रहे हैं। गत वर्ष ट्राइसिटी में कुल मिलाकर दो हजार करोड़ रुपये का निवेश और खरीदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed