{"_id":"d36a7a30d6db5c6fde5a0936fd67f21a","slug":"invest-in-date-market-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्विटी से निकल कर डेट माकेर्ट में पैसा लगा रहे म्यूचुअल फंड","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इक्विटी से निकल कर डेट माकेर्ट में पैसा लगा रहे म्यूचुअल फंड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 May 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूचुअल फंडों में बिकवाली का दौर आठवें माह भी जारी रहा। अप्रैल माह में म्युचूअल फंडों ने लगभग 2,700 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। वहीं दूसरी तरफ अप्रैल माह में म्यूचुअल फंडों ने डेट मार्केट में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंडों ने इक्विटी से 2,698 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है।
विज्ञापन
इस वर्ष की शुरूआत से म्यूचुअल फंडों ने 10,450 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं हालांकि इस अविध में म्यूचुअल फंडों डेट मार्के ट में तेजी दिखाते हुए 2.57 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। एक कारोबारी का कहना है कि डेट मार्के ट में फायदा होने के कारण म्यूचुअल फंडों के निवेश में तेजी आई है, वहीं इक्विटी मार्केट कुछ समय से बेहतर प्रदर्शन के दबाव का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
कारोबारी के मुताबिक इक्विटी फंड निवेशक बाजार से ऊंचे स्तर से निकल रहे हैं। इससे पता चलता है कि बाजार इतने ऊंचे स्तर पर खुद को बनाए रख पाएगा, इसको लेकर निवेशकों को विश्वास नहीं है। हालांकि विश्लेषक 2014 के लिए इक्विटी स्कीमों को लेकर सकारात्मक हैं। उनका मानना है कि इस माह चुनाव के बाद स्थिर सरकार आने से स्टॉक माकेर्ट में तेजी आएगी।
विज्ञापन