{"_id":"5fc0bc2c8ebc3e9b804f39d5","slug":"indian-railway-launches-three-hrms-modules-regarding-provident-fund-pf-ess-and-settlement-module","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने दिया तोहफा, लाखों कर्मचारियों को PF संबंधी मामलों में मिलेगी नई सुविधा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
रेलवे ने दिया तोहफा, लाखों कर्मचारियों को PF संबंधी मामलों में मिलेगी नई सुविधा
Fri, 27 Nov 2020 02:13 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कई प्रयास करती रहती है। इसी कड़ी में गुरुवार को रेलवे ने अपने मौजूदा व रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए डिजिटल ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के अंतर्गत तीन मॉड्यूल्स लॉन्च किए हैं। एचआरएमएस के तहत कर्मचारी व पेंशनधारक अपने प्रोविडेंट फंड (PF) का बैलेंस चेक करने और पीएफ एडवांस के लिए आवेदन करने समेत कई काम ऑनलाइन ही पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन
ये हैं तीन मॉड्यूल्स
एचआरएमएस के अंतर्गत तीन मॉड्यूल्स हैं कर्मचारी स्वयं सेवा (ESS), प्रोविडेंट फंड एडवांस और सेटलमेंट मॉड्यूल हैं। इस संदर्भ में रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि प्रोजेक्ट के जरिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिलेगी और साथ ही कर्मचारियों की संतुष्टि भी होगी। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनोद कुमार यादव ने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एचआरएमएस के मॉड्यूल और यूजर डिपो को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉन्च किया है।
विज्ञापन
ऐसे होगा फायदा
इससे रेलवे सिस्टम की दक्षता और उत्पादकता में सुधार होगा। यह भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक कदम है। कर्मचारी स्वयं सेवा (ESS) मॉड्यूल रेलवे कर्मचारियों को डाटा बदलने के बारे में संचार सहित एचआरएमएस के विभिन्न मॉड्यूल के साथ इंटरैक्ट करने में सक्षम बनाता है। प्रोविडेंट फंड (पीएफ) एडवांस मॉड्यूल के माध्यम से रेलवे कर्मचारी अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे और पीएफ एडवांस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। सैटलमेंट मॉड्यूल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सभी अदायगी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है।
विज्ञापन