फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   india post will starts its payment bank services from april 1

आपका डाकघर बन जाएगा देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक, 1 अप्रैल से मिलेंगी कई सर्विस फ्री

Sat, 31 Mar 2018 01:58 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 31 Mar 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
india post will starts its payment bank services from april 1
post office

1 अप्रैल से पूरे देश में देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर देगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में देगा। यह पेमेंट बैंक देश के सभी पोस्ट ऑफिस में खोला जाएगा। पूरे देश में इस वक्त इंडिया पोस्ट के 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। 650 भुगतान बैंक उनकी सहायता करेंगे। 

विज्ञापन


मिलेंगी यह सर्विस फ्री
इसके तहत एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर पर 5.5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं आधार भुगतान का पता बन जाएगा। एक बार सेवा शुरू होने के बाद आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा वित्तीय सेवा नेटवर्क बन जाएगा। 
विज्ञापन


शहर, गांव में पोस्ट मैन पहुंचाएंगे डिजिटल सर्विस
पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। 2015 में आरबीआई ने भारतीय पोस्ट को भुगतान बैंक के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम कार्ड, एलर्ट मैसेज मिलेगा फ्री

india post will starts its payment bank services from april 1
post

देश के अन्य बैंक अपने एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा के लिए चार्ज करते हैं,  लेकिन पोस्ट ऑफिस पेमेंट बैंक के कस्टमर को एटीएम लेने के लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा। 

इसी तरह मोबाइल अलर्ट के लिए भी बैंक कोई चार्ज नहीं लेगा। अभी ज्यादातर बैंक 25 रुपए से लेकर 50 रुपए तक एसएमएस अलर्ट के लिए चार्ज लेते हैं। इसी तरह क्वार्टरली बैलेंस मेंटेन करने के लिए भी कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed