फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Income Tax Return Forms notified know what are the changes and how to download ITR form

नए आईटीआर फॉर्म: जानिए कैसे करें सही फॉर्म का चुनाव और क्या हैं बदलाव, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 03 Apr 2021 10:40 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 03 Apr 2021 10:40 AM IST
सार

  • आकलन वर्ष 2021-22 के लिए नया आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म जारी कर दिया गया है। 
  • आयकर कानून की धारा 1961 में संशोधन की वजह से फॉर्म में सिर्फ जरूरी बदलाव किए गए हैं। 
  • आईटीआर फॉर्म को दाखिल करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Income Tax Return Forms notified know what are the changes and how to download ITR form
नए आईटीआर फॉर्म - फोटो : iStock

विस्तार

आकलन वर्ष 2021-22 के लिए नया आयकर रिटर्न (आईटीआर) फॉर्म जारी कर दिया गया है। महामारी को देखते हुए इसमें पिछली बार की तरह खास बदलाव नहीं किया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि आयकर कानून की धारा 1961 में संशोधन की वजह से आईटीआर-1 से लेकर आईटीआर-7 फॉर्म में सिर्फ जरूरी बदलाव किए गए हैं। 

विज्ञापन


सीबीडीटी ने कहा कि आईटीआर फॉर्म को दाखिल करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पिछले साल की तरह ही समान है। नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में करदाताओं के निवेश का उल्लेख करने के लिए डेडिकेटेड स्पेस दिया गया है। सीबीडीटी ने कहा है कि आईटीआर सहज और आईटीर सुगम फॉर्म सबसे ज्यादा भरे जाने वाले आईटीआर फॉर्म हैं, जिन्हें छोटे और मध्यम करदाता भरते हैं।
विज्ञापन


ये हैं सबसे ज्यादा भरे जाने वाले आईटीआर फॉर्म
आईटीआर फॉर्म-1 (सहज) और आईटीआर फॉर्म-4 (सुगम) सबसे आसान फॉर्म हैं। इनका इस्तेमाल छोटे और मध्यम करदाता करते हैं, जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है। वहीं जिनकी आमदनी सिर्फ सैलरी, एक घर से या ब्याज जैसे अन्य स्रोतों से होती है, उन्हें सुगम फॉर्म भरना होता है। यह हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और फर्म की ओर से भरा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कैसे करें आईटीआर फॉर्म का चुनाव और कैसे करें इसे डाउनलोड-

  • आईटीआर-1 (सहज): यह सबसे आसान फॉर्म है। इस फॉर्म का इस्तेमाल वह छोटे एवं मध्यम करदाता कर सकते हैं, जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक होती है। साथ ही जिनका कमाई का जरिया सिर्फ वेतन और एक घर या ब्याज जैसे अन्य स्रोत हैं।
  • आईटीआर-2: जिन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार की कमाई किसी कारोबार या प्रोफेशन से न हो। साथ ही वह सहज फॉर्म भरने की योग्यता न रखते हों। 
  • आईटीआर-3: जिन व्यक्तिगत करदाताओं और हिंदू अविभाजित परिवार की कमाई किसी कारोबार या प्रोफेशन से हो। 
  • आईटीआर-4 (सुगम): यह फॉर्म हिंदू अविभाजित परिवार और कंपनियों की ओर से भरा जाता है, जिनकी किसी कारोबार या प्रोफेशन से सालाना कमाई 50 लाख रुपये तक हो। 
  • आईटीआर-5: हिंदू अविभाजित परिवार, भागीदारी वाली कंपनियां, एलएलपी इसे भर सकती हैं। 
  • आईटीआर-6: कंपनियां इसे भर सकती हैं। 
  • आईटीआर-7: आयकर अधिनियम के तहत छूट क्लेम करने वाले ट्रस्ट, राजनीतिक पार्टियां और चैरिटेबल ट्रस्ट यह फॉर्म भर सकते हैं। 


नया फॉर्म आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं-
http://egazette.nic.in/WriteReadData/2021/226336.pdf

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed