फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   income tax department uses a rare law to directly collect tax dues from bank account

टैक्स चोरों पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, सीधे बैंक से निकाल रहा है पैसा

Thu, 04 Apr 2019 04:22 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Apr 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
income tax department uses a rare law to directly collect tax dues from bank account

टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। करोड़ों रुपये के बकाए को वसूलने के लिए विभाग अब उस कानून का इस्तेमाल करने लगा है, जो वो भगोड़ों पर करता है। टैक्स कलेक्शन को बढ़ाने के लिए विभाग ने यह प्रक्रिया अपनाई है, क्योंकि करदाताओं को नोटिस भेजने के बाद भी वो किसी भी तरह के बकाए को वापस नहीं दे रहे थे।

विज्ञापन

60 हजार करोड़ का बकाया

फिलहाल आयकर विभाग को करदाताओं से करीब 60 हजार करोड़ रुपये वसूलने हैं। वित्त वर्ष की समाप्ति के बाद भी इतना संग्रह नहीं हो पाया, जिसके चलते लक्ष्य भी पूरा करने में विभाग को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

बैंकों से किया संपर्क

विभाग ने अब टैक्स संग्रह बढ़ाने के लिए सीधे बैंकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग पहले केवल विलफुल डिफॉल्टर होने वाले लोगों के मामले में बैंकों से संपर्क करता था। पिछले महीने कई लोगों को विभाग ने पत्र और नोटिस भेजकर बकाया जमा करने के लिए कहा था। हालांकि ऐसा बहुत ही कम लोगों ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों ने काटना शुरू किया टैक्स

बैंकों ने आयकर विभाग के आग्रह पर ऐसे बकाएदारों के खातों से सीधा पैसा काटना शुरू कर दिया है। यह पैसा बैंक अब विभाग के खाते में जमा कराने लगे हैं। फिलहाल यह उन बकाएदारों के साथ हो रहा है, जिन्होंने बकाया राशि का 20 फीसदी भी जमा नहीं किया है।



इस राशि में किसी भी तरह का जुर्माना भी शामिल है। फिलहाल उन लोगों के बैंक खातों को भी अटैच किया जा रहा है, जिसमें पांच हजार रुपये से भी छोटी राशि शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed